• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

टेस्ला ने दो इलेक्ट्रिक वाहनों के सस्ते संस्करण किए पेश

नया मॉडल ‘वाई’ की कीमत 40,000 अमेरिकी डॉलर से कम है जिसमें साधारण इंटीरियर है।

  • Money9
  • Last Updated : October 8, 2025, 14:33 IST
  • Follow
tesla
  • Follow

अमेरिका की कार विनिर्माता कंपनी टेस्ला ने मुश्किल समय में अपनी बाजार हिस्सेदारी वापस हासिल करने की कोशिश में अपने दो इलेक्ट्रिक कार मॉडल के नए एवं सस्ते संस्करण मंगलवार को पेश किए।

नया मॉडल ‘वाई’ की कीमत 40,000 अमेरिकी डॉलर से कम है जिसमें साधारण इंटीरियर है।

टेस्ला ने अपने मॉडल 3 के सस्ते संस्करण की भी घोषणा की जिसकी कीमत 37,000 अमेरिकी डॉलर से कम है। राज्य छूट का लाभ उठाने के पात्र न्यूयॉर्क के निवासियों के लिए इसकी कीमत 35,000 अमेरिकी डॉलर से कम होगी।

इन मॉडल के जरिये विदेशी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माताओं से कड़ी प्रतिस्पर्धा और कंपनी के सह-संस्थापक एलन मस्क विरोधी बहिष्कार के बीच ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश की जाएगी।

कंपनी को उम्मीद है कि ये पेशकशें धीमी पड़ती बिक्री को पुनर्जीवित करने में मदद करेंगी। हालांकि निवेशक इसके बावजूद कंपनी के शेयर बेच रहे हैं जिससे टेस्ला के शेयर में मंगलवार को और गिरावट दर्ज की गई।

Published: October 8, 2025, 14:33 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Tesla

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close