• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

देश के सकल घरेलू उत्पाद में पर्यटन उद्योग का योगदान 2030 तक सात प्रतिशत से अधिक होगा : विशेषज्ञ

इंडियन एसोसिएशन ऑफ द टूर ऑपरेटर (आईएटीओ) के अध्यक्ष रवि गोसेन ने कहा कि भारत में पर्यटन के बढ़ने से विदेशी मुद्रा आय भी लगातार बढ़ रही है लेकिन अब भी यह क्षेत्र अपने उच्चतम स्तर पर नहीं पहुंचा है।

  • Money9
  • Last Updated : June 15, 2025, 23:25 IST
  • Follow
भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की रफ्तार
  • Follow

भारत के तेजी से बढ़ते पर्यटन उद्योग का विदेशी मुद्रा आय में योगदान 2030 तक 4.5 लाख करोड़ को पार कर सकता है और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में इसका हिस्सा सात प्रतिशत से अधिक हो सकता है। पर्यटन जगत के विशेषज्ञों ने यह बात कही। पर्यटन मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, पर्यटन जगत से विदेशी मुद्रा आय 2023 में 2,31,927 करोड़ रुपये थी जो 2024 में 2,77,842 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

इंडियन एसोसिएशन ऑफ द टूर ऑपरेटर (आईएटीओ) के अध्यक्ष रवि गोसेन ने कहा कि भारत में पर्यटन के बढ़ने से विदेशी मुद्रा आय भी लगातार बढ़ रही है लेकिन अब भी यह क्षेत्र अपने उच्चतम स्तर पर नहीं पहुंचा है। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में कहा, ‘‘ भारत का पर्यटन क्षेत्र अगले पांच वर्षों में मजबूत वृद्धि के लिए तैयार है। 2024 में विदेशी मुद्रा आय 2,77,842 करोड़ रुपये रही और हम करीब 8-10 प्रतिशत की स्थिर वार्षिक वृद्धि दर की उम्मीद कर रहे हैं। यदि ये रुझान जारी रहे, तो 2030 तक पर्यटन क्षेत्र की विदेशी मुद्रा आय 4,50,000 करोड़ रुपये को पार कर सकती है। ‘‘

जीडीपी में योगदान पर उन्होंने कहा, ‘‘ पर्यटन वर्तमान में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लगभग पांच से छह प्रतिशत का योगदान देता है। पर्यटन मंत्रालय और विश्व यात्रा एवं पर्यटन परिषद (डब्ल्यूटीटीसी) के आंकड़ों से पता चलता है कि 2030 तक इस क्षेत्र का योगदान सकल घरेलू उत्पाद में सात प्रतिशत से अधिक हो सकता है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि अनुकूल नीतियों के साथ बुनियादी ढांचे, डिजिटलीकरण और कौशल विकास में निवेश को प्रोत्साहित करना जारी रखा जाए। ’’

रोजगार सृजन पर गोसेन ने डब्ल्यूटीटीसी के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि भारत में इस क्षेत्र में लगभग आठ करोड़ लोगों को रोजगार मिला हुआ है। यह प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष कुल रोजगार का लगभग 12 से 13 प्रतिशत है। प्रत्यक्ष रोजगार में होटल, विमानन कंपनियां, यात्रा संबंधी एजेंसियों व यात्रा परिचालक और अप्रत्यक्ष रोजगार में निर्माण, खाद्य उत्पादन आदि जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि भारत ने 2047 तक 10 करोड़ अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही घरेलू पर्यटन भी तेजी से बढ़ रहा है जिससे अगले पांच वर्ष में रोजगार सृजन में इसका योगदान 15 से 20 प्रतिशत हो सकता है.. खासकर छोटे व मझोले शहरों में…।

गोसेन ने व्यवसाय के दृष्टिकोण पर कहा कि यह क्षेत्र अधिक संगठित, प्रौद्योगिकी-संचालित और ग्राहक-केंद्रित होता जा रहा है। ‘वेलनेस टूरिज्म’, ‘एडवेंचर ट्रैवल’, ‘हेरिटेज सर्किट’ और ‘लक्जरी एक्सपीरियंस’ जैसे नए यात्रा रुझान उभरने से ‘इनोवेटिव ट्रैवल बिजनेस’ के लिए महत्वपूर्ण अवसर खुल रहे हैं।

आंकड़ों के अनुसार, दुनियाभर से 2024 में 96,57,003 लोग भारत आए। यह 2023 की तुलना में 19.80 प्रतिशत और 2023 की तुलना में 28.35 प्रतिशत की वृद्धि है। इनमें से सबसे अधिक 24.38 प्रतिशत लोग अमेरिका से आए थे।

पयर्टन क्षेत्र के विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु तलवार ने कहा, ‘‘यह क्षेत्र हमेशा से भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहा है। ताजा आंकड़ों से यह और स्पष्ट हो जाता है। भारत के सड़क, रेल एवं विमानन अवसंरचना के तेजी से विकसित होने से इसे और बल मिला है। इसके अलावा भारतीय पर्यटन स्थलों का सक्रिय प्रचार है, खासकर युवाओं द्वारा सोशल मीडिया के जरिये भारत की सुंदरता को दुनिया के सामने लाने में मदद मिली है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार की बेहतरीन पहल एवं यात्रियों के समर्थन से भारत एक ‘प्रीमियम’ वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हुआ है और आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र के कई गुना बढ़ने की उम्मीद है।

प्रमुख यात्रा समूह एसटीआईसी ट्रैवल ग्रुप एवं आईसीसी विमानन एवं पर्यटन विशेषज्ञ समिति के चेयरमैन डॉ. सुभाष गोयल ने कहा कि विमान सेवाएं वैश्विक महामारी के बाद काफी हद तक पटरी पर लौट आई हैं लेकिन यह पूरी तरह से शुरू नहीं हुई हैं। गोयल ने कहा कि सभी सेवाएं पूरी तरह बहाल होने और उनमें सुधार जारी रहने से पर्यटन क्षेत्र का विदेशी मुद्रा आय में योगदान आने वाले वर्षों में काफी बढ़ सकता है।

Published: June 15, 2025, 23:25 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • GDP

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close