• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

खराब डिब्बों के इस्तेमाल पर रेलवे बोर्ड ने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए

इसके अलावा, रेलवे की सहायक कंपनी ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड द्वारा निर्मित लगभग 900 रेल डिब्बों में भी खामियों की जांच की जा रही है. इन सभी रेल डिब्बों में समान प्रकार के बोगी का उपयोग किया गया है.

  • Money9
  • Last Updated : December 16, 2025, 23:15 IST
  • Follow
भारतीय रेल का आएगा सुपर ऐप
  • Follow

रेलवे बोर्ड ने मालगाड़ी के खराब डिब्बों के विनिर्माण और संचालन को मंजूरी देने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं. बोर्ड ने कहा कि उनकी लापरवाही के कारण इस साल 19 सितंबर को एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी.

इसके अलावा, रेलवे की सहायक कंपनी ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड द्वारा निर्मित लगभग 900 रेल डिब्बों में भी खामियों की जांच की जा रही है. इन सभी रेल डिब्बों में समान प्रकार के बोगी का उपयोग किया गया है.

रिसर्च डिजाइंस एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) डिजाइन की मंजूरी और गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार है, वहीं जोनल रेलवे और न्यूट्रल कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (एनसीओ) पर नियमित रूप से देखभाल और मरम्मत की जिम्मेदारी है.

आरडीएसओ के महानिदेशक और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजे गए एक पत्र में रेलवे बोर्ड ने कहा कि हाल में मालगाड़ी के पटरी से उतरने की घटना में यह पाया गया कि रेल डिब्बा (बीसीएनएएचएसएम1) और उसकी बोगियों के कुछ घटक निर्धारित सीमाओं से परे थे.

इस महीने की 12 तारीख के इस पत्र में यह भी कहा गया कि जांच में खराबी की पुष्टि हुई है और इससे ब्रेथवेट द्वारा विनिर्मित अन्य बीसीएनएएचएसएम1 रेल डिब्बों में भी इसी तरह की समस्याएं होने की आशंका गहरी हो जाती है.

बोर्ड ने इन रेल डिब्बों के सुधार के लिए एक कार्ययोजना सुझाई है. साथ ही ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए सुधारों की भी सिफारिश की है.

पत्र में कहा गया, ”दोषपूर्ण बोगियों के निर्माण की अनुमति देने में आरडीएसओ के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए.”

इसमें यह भी कहा गया कि देखभाल और मरम्मत के काम में लगे अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जानी चाहिए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.

Published: December 16, 2025, 23:15 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Railways

Related

  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर
  • टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: अहमदाबाद में होटल कमरों के किरायों में 400 प्रतिशत तक का उछाल
  • पश्चिम एशिया संकट से व्यापार, एलएनजी पर निर्भर क्षेत्र हो सकते हैं प्रभावित: क्रिसिल

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close