• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

रुपया 61 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 91.58 प्रति डॉलर पर

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ग्रीनलैंड मुद्दे और संभावित शुल्क को लेकर यूरोप के साथ बढ़ते तनाव के कारण निवेशकों ने सतर्कता का रुख अपनाया है। इसके अलावा, घरेलू बाजार में नकारात्मक रुझान ने भी निवेशकों की धारणा को कमजोर किया।

  • Money9
  • Last Updated : January 21, 2026, 15:09 IST
  • Follow
However, this step isn't mandatory and the bank will have to pay the compensation if the amount isn't credited to the customer's account within 5 calendar days with or without a registered complaint.
  • Follow

रुपया बुधवार को कारोबार के दौरान 61 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 91.58 पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार में सतर्कता के माहौल के बीच विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से घरेलू मुद्रा में गिरावट आई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ग्रीनलैंड मुद्दे और संभावित शुल्क को लेकर यूरोप के साथ बढ़ते तनाव के कारण निवेशकों ने सतर्कता का रुख अपनाया है। इसके अलावा, घरेलू बाजार में नकारात्मक रुझान ने भी निवेशकों की धारणा को कमजोर किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 91.05 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान लुढ़कर 91.58 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 61 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को सात पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 90.97 पर बंद हुआ था। रुपया इससे पहले 16 दिसंबर 2025 को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.93 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था और कारोबार के दौरान 91.14 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.56 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स 266.58 अंक टूटकर 81,913.89 अंक पर जबकि निफ्टी 83.10 अंक फिसलकर 25,149.40 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.20 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,938.33 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Published: January 21, 2026, 15:09 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • rupees

Related

  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर
  • टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: अहमदाबाद में होटल कमरों के किरायों में 400 प्रतिशत तक का उछाल
  • पश्चिम एशिया संकट से व्यापार, एलएनजी पर निर्भर क्षेत्र हो सकते हैं प्रभावित: क्रिसिल
  • पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से तेल-तिलहन कीमतों में बढ़ोतरी जारी
  • गुरुग्राम: फर्जी जीएसटी पंजीकरण गिरोह का भंडाफोड़

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close