• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

भारत में एआई का उपयोग रिकॉर्ड गति से बढ़ रहा है : ओपनएआई के ओलिवर जे

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत में हम जो गति देख रहे हैं वह अविश्वसनीय है। हम जबरदस्त वृद्धि देख रहे हैं। भारत में हमने जो वृद्धि देखी है वह साल दर साल तीन गुना हो गई है...।’’

  • Money9
  • Last Updated : November 7, 2025, 15:50 IST
  • Follow
AI
  • Follow

अमेरिकी कंपनी ओपनएआई में अंतरराष्ट्रीय रणनीति के प्रबंध निदेशक ओलिवर जे ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कृत्रिम मेधा (एआई) अपनाने में अभूतपूर्व वृद्धि देखी जा रही है और इसकी गति हर साल तीन गुना बढ़ रही है।

जे ने कहा कि देश में एआई को अपनाने की यह तीव्र गति युवा आबादी द्वारा इसके बढ़ते इस्तेमाल से प्रेरित है।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत में हम जो गति देख रहे हैं वह अविश्वसनीय है। हम जबरदस्त वृद्धि देख रहे हैं। भारत में हमने जो वृद्धि देखी है वह साल दर साल तीन गुना हो गई है…।’’

जे ने ‘सीएनबीसी-टीवी18 के ग्लोबल लीडरशिप समिट’ 2025 में कहा, ‘‘ जब हम भारत के बारे में सोचते हैं, तो हमारा मूल विश्वास है कि अगर आप भारत के लिए निर्माण करते हैं तो आप दुनिया के लिए भी निर्माण कर सकते हैं। भारत वास्तव में अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी को अपनाने में अग्रणी है। जब आप 18 से 24 वर्ष की आयु के बीच की आबादी के बारे में सोचते हैं, तो यह भारत में एक तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र है।’’

उन्होंने उल्लेख किया कि कैसे भारत के डेवलपर और व्यवसाय एआई के उपयोग में सक्रिय रूप से शामिल हैं। इससे चैटजीपीटी में अध्ययन मोड जैसी सुविधाएं भी प्रेरित हुई हैं, जिन्हें भारतीय छात्रों के उपयोग के हिसाब से तैयार किया गया है।

जे ने भारत के विभिन्न क्षेत्रों में एआई की परिवर्तनकारी क्षमता और भारतीय उद्यमों एवं नीति निर्माताओं के साथ भविष्य में सहयोग की संभावनाओं को लेकर आशा व्यक्त की।

ओपनएआई इस वर्ष के अंत में नयी दिल्ली में अपना पहला भारतीय कार्यालय खोलने जा रहा है जो चैटजीपीटी के लिए अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। यह इसके एआई उपकरणों की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

Published: November 7, 2025, 15:50 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • AI

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close