• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

UP में 45 दिन तक इन 7 हाईवे पर टोल रहेगा फ्री, योगी सरकार का इन लोगों को तोहफा

टोल से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने टोल टैक्स को लेकर राज्य में 45 दिनों तक सात हाईवे पर कारों पर टोल टैक्स फ्री कर दिया है.

  • Money9
  • Last Updated : November 13, 2024, 13:41 IST
  • Follow
राष्‍ट्रीय राजमार्ग
  • Follow
टोल से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने टोल टैक्स को लेकर राज्य में 45 दिनों तक सात हाईवे पर कारों पर टोल टैक्स फ्री कर दिया है. आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर सरकार ने यह बड़ा फैसला क्यों लिया है. राज्य सरकार कार चलाने वालों पर इतना मेहरबान क्यों है? जनवरी 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ होना है. इसी मेले के मद्देनजर योगी सरकार ने यह बड़ा और अहम फैसला लिया है. इस फैसले से दूर-दराज से प्रयागराज आने वाले लोगों को काफी मदद मिलेगी. योगी सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि कुंभ मेले में आने वाले लोगों के लिए कई टोल प्लाजा टोल-फ्री रहेगा. सरकार ने यह कदम National Highways Authority of India के साथ मिलकर उठाया है. महाकुंभ में आने वाले लोगों को अपनी गाड़ियों के लिए टोल नहीं देना होगा. कुल सात टोल प्लाजा को टोल फ्री कर दिया जाएगा. महाकुंभ के दौरान 45 दिनों तक चित्रकूट हाईवे पर उमापुर टोल प्लाजा, अयोध्या हाईवे पर मऊआइमा टोल, लखनऊ हाईवे पर अंधियारी टोल, मिर्जापुर रोड पर मुंगारी टोल, वाराणसी रोड पर हंडिया टोल या कानपुर रोड पर कोखराज टोल पर कोई टोल नहीं वसूला जाएगा. महाकुंभ के दौरान 45 दिनों तक इन टोल प्लाजा पर कोई टोल नहीं वसूला जाएगा
  • चित्रकूट हाईवे पर उमापुर टोल प्लाजा
  • अयोध्या हाईवे पर मऊआइमा टोल
  • लखनऊ हाईवे पर अंधियारी टोल
  • मिर्जापुर रोड पर मुंगारी टोल
  • वाराणसी रोड पर हंडिया टोल
  • कानपुर रोड पर कोखराज टोल
इस बार महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक लोगों के आने का अनुमान है. इसे लेकर सरकार और प्रशासन की तैयारियां तेज है. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि ज्यादातर लोग अपनी कारों से आ सकते है. मेला प्रशासन के अनुसार, 55 फीसदी श्रद्धालु कार, जीप, बस, ट्रक और ट्रैक्टर से आएंगे, जबकि 45 प्रतिशत ट्रेन, सड़क और हवाई जहाज से आएंगे. रेलवे महाकुंभ के दौरान 1200 स्पेशल ट्रेनें और 7000 से अधिक बसें चला सकती है.
Published: November 13, 2024, 13:41 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • national highways

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close