• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

यह एक अच्छा बजट होगा: पीयूष गोयल

गोयल ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा, ''यह एक अच्छा बजट होगा... मुझे पूरा भरोसा है कि यह बहुत ही शानदार बजट होगा।''

  • Money9
  • Last Updated : January 31, 2026, 21:17 IST
  • Follow
बजट सेशन
  • Follow

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भरोसा जताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा एक फरवरी को पेश किया जाने वाला वित्त वर्ष 2026-27 का बजट एक अच्छा बजट होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री ने पिछले कुछ वर्षों में बेहतरीन बजट पेश किए हैं और यह उनका लगातार नौवां बजट होने के नाते पिछले बजट से अलग नहीं होगा।

गोयल ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा, ”यह एक अच्छा बजट होगा… मुझे पूरा भरोसा है कि यह बहुत ही शानदार बजट होगा।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को बजट से कुछ विशेष सहायता की उम्मीद करनी चाहिए, तो मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार विभिन्न कार्यक्रमों और पहलों के माध्यम से इस क्षेत्र को निरंतर समर्थन दे रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार एमएसएमई के महत्व को लेकर बेहद सचेत रही है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को अपना नौवां बजट पेश करेंगी। उम्मीद है कि इसमें वृद्धि की गति को बनाए रखने, राजकोषीय अनुशासन सुनिश्चित करने और अमेरिकी शुल्कों जैसे वैश्विक व्यापार तनावों से अर्थव्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए सुधारों की घोषणा की जा सकती है।

स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहली बार है, जब रविवार को बजट पेश किया जा रहा है।

Published: January 31, 2026, 21:17 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Budget

Related

  • रेरा से पहले की अटकी आवासीय परियोजनाओं के लिए विशेष कोष का प्रस्ताव: मनोहर लाल
  • इंडियन ओवरसीज बैंक ने स्टार्टअप बैंकिंग नेटवर्क का किया विस्तार
  • वैश्विक वृद्धि में भारत का 16 प्रतिशत योगदान, बनेगा दुनिया का नया वृद्धि इंजनः मोदी
  • अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धी दाम पर कच्चा तेलः गोयल
  • इंडिगो को जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट से संबंधित मामले में मिला 1.27 करोड़ रुपये के जुर्माने का नोटिस
  • बैंक अधिकतम 75 प्रतिशत अधिग्रहण राशि को कर सकेंगे वित्तपोषितः आरबीआई

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close