• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

शीर्ष 28 सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनियों ने अप्रैल-सितंबर में 92,500 करोड़ रुपये की संपत्ति बेची

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-सितंबर अवधि में लगभग 15,587 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग दर्ज की, जबकि लोढ़ा डेवलपर्स ने 9,020 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां बेचीं.

  • Money9
  • Last Updated : November 23, 2025, 22:30 IST
  • Follow
  • Follow

देश की 28 प्रमुख सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में लगभग 92,500 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेचीं.

शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में 28 प्रमुख सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनियों की कुल बिक्री बुकिंग लगभग 92,437 करोड़ रुपये रही.

बिक्री बुकिंग के मामले में, प्रेस्टिज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-सितंबर अवधि में अग्रणी कंपनी बनकर उभरी, जिसकी पूर्व-बिक्री लगभग 18,143.7 करोड़ रुपये रही. डीएलएफ लिमिटेड दूसरे स्थान पर रही, जिसकी पूर्व-बिक्री लगभग 15,757 करोड़ रुपये रही.

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-सितंबर अवधि में लगभग 15,587 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग दर्ज की, जबकि लोढ़ा डेवलपर्स ने 9,020 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां बेचीं.

दिल्ली-एनसीआर की सिग्नेचर ग्लोबल ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में लगभग 4,650 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल की.

इस बीच, रियल एस्टेट कंपनी एटीएस होमक्राफ्ट ने मजबूत आवासीय मांग और अपनी ठोस आंतरिक नकदी प्रवाह का उपयोग करते हुए एचडीएफसी कैपिटल के संपत्ति कोष को 1,250 करोड़ रुपये चुका दिए. कंपनी ने रविवार को कहा कि उसने एचडीएफसी कैपिटल अफोर्डेबल रियल एस्टेट फंड 2 (एचसीएआरई-2) को 1,250 करोड़ रुपये चुका दिए हैं.

Published: November 23, 2025, 22:30 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Real Estate

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close