• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

परिवहन मंत्रालय ने ईवी बैटरियों के लिए आधार जैसी संख्या देने का प्रस्ताव पेश किया

उन्हें संबंधित बैटरी पैक गतिशील डेटा को बीपीएन के आधिकारिक पोर्टल पर भी अपलोड करना होगा.

  • Money9
  • Last Updated : January 3, 2026, 22:57 IST
  • Follow
Ola's scooter has an in-house developed 8.5 KW motor and 3.97 kWh battery packs and comes in ten different colours.
  • Follow

परिवहन मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बैटरी की संपूर्ण पहचान और प्रभावी पुनर्चक्रण सुनिश्चित करने के लिए उन्हें आधार जैसी अद्वितीय पहचान संख्या देने का प्रस्ताव रखा है.

मसौदा दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रस्तावित व्यवस्था के तहत बैटरी विनिर्माताओं या आयातकों के लिए यह अनिवार्य होगा कि वे हर बैटरी को 21 अंकों का बैटरी पैक आधार नंबर (बीपीएन) दें.

उन्हें संबंधित बैटरी पैक गतिशील डेटा को बीपीएन के आधिकारिक पोर्टल पर भी अपलोड करना होगा.

दिशा-निर्देशों में कहा गया कि बैटरी विनिर्माताओं या आयातकों की जिम्मेदारी होगी कि वे बाजार में लायी जाने वाली प्रत्येक बैटरी और स्वयं उपयोग में लायी जाने वाली बैटरी को अद्वितीय बीपीएन दें. बीपीएन को स्पष्ट और सुलभ स्थान पर अंकित किया जाना चाहिए और उसका स्थान ऐसा चुना जाना चाहिए कि यह नष्ट या खराब न हो.

बीपीएन बैटरी के कच्चे माल से लेकर निर्माण, उपयोग, पुनर्चक्रण या अंतिम निपटान तक की महत्वपूर्ण जानकारी संग्रहित करेगा.

इस प्रणाली का मुख्य उद्देश्य बैटरी उद्योग में पारदर्शिता, जवाबदेही और स्थिरता लाना है. इससे बैटरियों के प्रदर्शन और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव की निगरानी करने में मदद मिलेगी.

भारत में लिथियम-आयन बैटरियों की अधिकतर मांग (80–90 प्रतिशत) इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए है. इसलिए इस योजना में इलेक्ट्रिक वाहन बैटरियों को प्राथमिकता दी जाएगी.

Published: January 3, 2026, 22:57 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • EV battery

Related

  • जीएसटी संग्रह फरवरी में 8.1 प्रतिशत बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा
  • होंडा कार्स इंडिया की फरवरी में बिक्री 30.11 प्रतिशत घटकर 7,212 इकाई रही
  • अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान एफडीआई 18 प्रतिशत बढ़कर 47.87 अरब डॉलर पर
  • विशाल मेगा मार्ट की प्रवर्तक इकाई ने 7,635 करोड़ रुपये में 13.96 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची
  • मोदी ने भारतीय कंपनियों से निवेश करने, बजट घोषणाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान
  • 109 साल पुराने कर्ज का भुगतान पाने के लिए ब्रिटिश सरकार को नोटिस भेजेगा सीहोर का रूठिया परिवार

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close