• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

ट्रक मालिकों ने फिटनेस प्रमाणन के लिए प्रस्तावित शुल्क वृद्धि का विरोध किया

इससे पहले अधिकांश वाहनों के लिए फिटनेस प्रमाणन शुल्क 500 रुपये से 1,500 रुपये के बीच था

  • Money9
  • Last Updated : March 22, 2025, 21:10 IST
  • Follow
  • Follow

ट्रक मालिकों के संगठन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ने सोमवार को फिटनेस प्रमाणन शुल्क में प्रस्तावित वृद्धि का विरोध किया। संगठन ने कहा कि इस प्रस्ताव से परिवहन महंगा हो जाएगा तथा आपूर्ति श्रृंखला बाधित होगी और प्रमाणन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अधिसूचना के मसौदे का हवाला देते हुए एआईएमटीसी ने कहा कि आठ वर्ष से अधिक पुराने वाहनों के लिए फिटनेस प्रमाणन शुल्क में प्रस्तावित वृद्धि से वाणिज्यिक और निजी वाहन मालिकों में व्यापक चिंता और नाराजगी पैदा हो गई है।

बयान में चेतावनी दी गई है कि यदि सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करती है और इसे वापस नहीं लेती है, तो स्थिति के नियंत्रण से बाहर हो जाने की प्रबल संभावना है, जिसका अर्थव्यवस्था और आपूर्ति श्रृंखला पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

एआईएमटीसी के अनुसार, परिवहन मंत्रालय द्वारा सात फरवरी को जारी नए प्रस्तावित संशोधनों के अनुसार, मोटरसाइकिल, तिपहिया और चारपहिया वाहनों सहित वाहनों के लिए फिटनेस प्रमाणन शुल्क में काफी वृद्धि की गई है।

इससे पहले अधिकांश वाहनों के लिए फिटनेस प्रमाणन शुल्क 500 रुपये से 1,500 रुपये के बीच था, जबकि भारी परिवहन वाहनों के लिए 3,000 रुपये का शुल्क देना पड़ता था।

बयान में कहा गया कि नई अधिसूचना के मसौदे में इन शुल्कों को दोगुना से भी अधिक कर दिया गया है, अब मोटरसाइकिलों के लिए आठ से 15 साल की अवधि के लिए 1,000 रुपये और 15 साल के बाद 2,000 रुपये देने होंगे।’

इसमें कहा गया, ‘इसी प्रकार, तिपहिया और भारी वाहनों के लिए फिटनेस परीक्षण शुल्क 7,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच अनुमानित किया गया है।’

Published: March 22, 2025, 21:10 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • protest

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close