• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

बेरोजगारी दर अक्टूबर में 5.2 प्रतिशत पर स्थिर : सरकारी सर्वेक्षण

बयान में कहा गया कि 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं में बेरोजगारी दर सितंबर, 2025 के 5.5 प्रतिशत से घटकर अक्टूबर, 2025 में 5.4 प्रतिशत रह गई।

  • Money9
  • Last Updated : November 17, 2025, 18:43 IST
  • Follow
The unemployment rate is defined as the percentage of persons unemployed in the labour force. The overall unemployment rate for all ages was at 9.1%.
  • Follow

श में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वालों में अक्टूबर में बेरोजगारी दर 5.2 प्रतिशत पर स्थिर रही। सोमवार को जारी एक सरकारी सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) द्वारा जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अनुसार, बेरोजगारी दर (यूआर) सितंबर में 5.2 प्रतिशत, अगस्त में 5.1 प्रतिशत, जुलाई में 5.2 प्रतिशत तथा मई और जून में 5.6 प्रतिशत थी।

मई, 2025 में जारी प्रथम पीएलएफएस बुलेटिन के अनुसार, अप्रैल में बेरोजगारी दर 5.1 प्रतिशत थी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के बीच बेरोजगारी दर सितंबर, 2025 और अक्टूबर, 2025 के बीच 5.2 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रही।’’

बयान के अनुसार, ग्रामीण बेरोजगारी दर में मामूली गिरावट आई है। यह सितंबर, 2025 के 4.6 प्रतिशत से अक्टूबर, 2025 में 4.4 प्रतिशत रह गई है। शहरी बेरोजगारी दर 6.8 प्रतिशत से बढ़कर 7.0 प्रतिशत हो गई है।

बयान में कहा गया कि 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं में बेरोजगारी दर सितंबर, 2025 के 5.5 प्रतिशत से घटकर अक्टूबर, 2025 में 5.4 प्रतिशत रह गई।

ग्रामीण महिलाओं के बीच बेरोजगारी दर में सितंबर, 2025 के 4.3 प्रतिशत से अक्टूबर, 2025 में 4.0 प्रतिशत तक की गिरावट की वजह से समग्र महिला बेरोजगारी दर में गिरावट आई।

पुरुषों में बेरोजगारी की दर पिछले महीने की तुलना में अक्टूबर, 2025 में 5.1 प्रतिशत पर स्थिर रही।

ग्रामीण पुरुषों में बेरोजगारी सितंबर, 2025 में 4.7 प्रतिशत से अक्टूबर, 2025 में 4.6 प्रतिशत तक थोड़ी कम हुई, जबकि शहरी पुरुषों में बेरोजगारी में 6.0 प्रतिशत से 6.1 प्रतिशत तक मामूली वृद्धि हुई, जिससे कुल बेरोजगारी स्थिर रही।

अक्टूबर, 2025 में समग्र श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) 52.5 प्रतिशत था, जो जून, 2025 से लगातार बढ़ रहा है।

Published: November 17, 2025, 18:43 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • unemployment rate

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close