• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

महिला किसानों के लिए योगी सरकार बनाएगी मॉडल FPO

एफपीओ का मुख्य उद्देश्य महिला किसानों को उनके उत्पादों को एकत्रित करने, प्रसंस्करण करने और बेहतर मूल्य पर बेचने में सहायता करना है। इस पहल से महिला किसानों को स्थानीय बाजार से जोड़ने और कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने का मौका मिलेगा।

  • Money9
  • Last Updated : January 14, 2025, 20:43 IST
  • Follow
  • Follow

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 10 महिला किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को मॉडल के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान के मुताबिक, इन एफपीओ का मुख्य उद्देश्य महिला किसानों को उनके उत्पादों को एकत्रित करने, प्रसंस्करण करने और बेहतर मूल्य पर बेचने में सहायता करना है। इस पहल से महिला किसानों को स्थानीय बाजार से जोड़ने और कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने का मौका मिलेगा।

इसमें कहा गया है कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार का ग्रामीण आजीविका मिशन अहम भूमिका निभा रहा है। इस मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) का गठन कर महिलाओं को विभिन्न प्रकार के व्यवसाय और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

बयान के मुताबिक, महिलाओं को कुटीर उद्योग, डेयरी, कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण, हथकरघा और अन्य हस्तशिल्प कार्यों से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। महिला किसान उत्पादक संगठनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें तकनीकी और विपणन सहयोग भी दिया जा रहा है।

इसमें कहा गया है कि इस पहल से महिलाएं न केवल अपनी उत्पादकता बढ़ा रही हैं, बल्कि अपने उत्पादों को बेहतर दाम पर बेचकर परिवार और समाज में योगदान दे रही हैं।

Published: January 14, 2025, 20:43 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • FPO
  • up cm
  • yogi government

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close