• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

अमेरिका, यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौते पर सक्रियता से बातचीत कर रहा है भारत: गोयल

उन्होंने कहा कि भारत इन समझौतों के जरिये अपने विश्वसनीय व्यापारिक साझेदारों के साथ काम कर रहा है।

  • Money9
  • Last Updated : November 28, 2025, 12:58 IST
  • Follow
  • Follow

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत इस समय अमेरिका और यूरोपीय संघ सहित कई व्यापारिक साझेदारों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत इन समझौतों के जरिये अपने विश्वसनीय व्यापारिक साझेदारों के साथ काम कर रहा है।

मंत्री ने कहा, ‘‘ हम सभी ने व्यापार को हथियार बनते देखा है। हम सभी ने दुनिया भर में विश्वसनीय साझेदारों के महत्व को देखा है।’’

उन्होंने कहा कि इस समय भारत, अलग-अलग देशों और करीब 50 राष्ट्र समूहों के साथ बातचीत कर रहा है। भारत, ओमान के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा है। साथ ही बहरीन तथा कतर भी बातचीत में शामिल होना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) से भी बातचीत हो रही है।

मंत्री ने यहां उद्योग मंडल ‘फिक्की’ की वार्षिक आम बैठक में कहा, ‘‘ छह देशों का पूरा समूह इसमें शामिल होना चाहेगा। हम न्यूजीलैंड से बात कर रहे हैं… हम अमेरिका और 27 देशों के यूरोपीय संघ के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं। ’’

देश, आसियान और कोरिया के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) की भी समीक्षा कर रहा है ताकि इसमें और संतुलन लाया जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम ईएईयू (यूरेशिया स्थित आर्थिक संघ) के साथ काम कर रहे हैं जिसने कल या परसों ही बातचीत शुरू की है। हम इजराइल के साथ भी जल्द ही बातचीत शुरू करने के लिए समान रूप से प्रतिबद्ध हैं। कनाडा और भारत, व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर विचार कर रहे हैं। अगले सप्ताह वे इस पर बातचीत शुरू करने वाले हैं। ’’

उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका सीमा शुल्क संघ (एसएसीयू) और मर्कोसुर समूह (दक्षिण अमेरिका का एक क्षेत्रीय व्यापारिक समूह) भी बातचीत करना चाहते हैं।

Published: November 28, 2025, 12:58 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Peeyush Goyal

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close