• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

तेलंगाना में एक अरब डॉलर का निवेश करेगी अमेरिकी दवा कंपनी एली लिली

अमेरिकी कंपनी ने भी अलग से जारी एक बयान में कहा कि इस रणनीतिक निवेश से उसकी विनिर्माण एवं आपूर्ति क्षमताओं को और मजबूती मिलेगी जिससे उसके विकसित होते खंड को समर्थन मिलेगा।

  • Money9
  • Last Updated : October 6, 2025, 17:46 IST
  • Follow
  • Follow

अमेरिकी दवा कंपनी एली लिली तेलंगाना में एक अरब डॉलर के निवेश से अपने विनिर्माण एवं वैश्विक दवा आपूर्ति क्षमता का विस्तार करेगी। राज्य सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अमेरिकी कंपनी के वैश्विक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को यहां एकीकृत कमान नियंत्रण केंद्र में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू से मुलाकात के दौरान यह जानकारी दी।

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘तेलंगाना ने अमेरिकी दवा कंपनी एली लिली से एक अरब डॉलर का बड़ा निवेश हासिल किया है। इसके तहत कंपनी हैदराबाद में अपनी विनिर्माण और वैश्विक दवा आपूर्ति क्षमता का विस्तार करेगी।’’

इस निवेश के तहत एली लिली एक नया विनिर्माण संयंत्र और गुणवत्ता केंद्र स्थापित करेगी जिससे राज्य के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

अमेरिकी कंपनी ने भी अलग से जारी एक बयान में कहा कि इस रणनीतिक निवेश से उसकी विनिर्माण एवं आपूर्ति क्षमताओं को और मजबूती मिलेगी जिससे उसके विकसित होते खंड को समर्थन मिलेगा।

लिली ने 2020 से अमेरिका और दुनिया भर में सुविधाओं के निर्माण, विस्तार एवं अधिग्रहण के लिए 55 अरब डॉलर से अधिक की प्रतिबद्धता जताई है।

एली लिली एंड कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं लिली इंटरनेशनल के अध्यक्ष पैट्रिक जोन्सन ने कहा, ‘‘विश्वसनीय अनुबंध विनिर्माताओं के साथ काम करने से जीवन बदल देने वाली दवाओं को बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराने की हमारी क्षमता का विस्तार होगा। यह निवेश हमारे वैश्विक नेटवर्क के भीतर क्षमता निर्माण के केंद्र के रूप में भारत में हमारे विश्वास की पुष्टि करता है।’’

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा, ‘‘हैदराबाद में लिली का निरंतर विस्तार दर्शाता है कि वैश्विक स्वास्थ्य सेवा नवाचार में शहर के एक शक्तिशाली केंद्र के रूप में उभर रहा है।’’

Published: October 6, 2025, 17:46 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • affordable medicines

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close