• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

वायसराय का वेदांता सेमीकंडक्टर पर 2,500 करोड़ रुपये के ‘फर्जीवाड़े’ का आरोप, कंपनी का इनकार

वायसराय ने आगे कहा, ''यह योजना वेदांता लिमिटेड द्वारा ब्रांड शुल्क को अप्रैल, 2025 में वेदांता रिसोर्सेज (वीआरएल) को भेजने के लिए तैयार की गई थी, जब उसे गंभीर नकदी संकट का सामना करना पड़ा था।''

  • Manish Mishra
  • Last Updated : July 20, 2025, 18:24 IST
  • Follow
  • Follow

खनन क्षेत्र के दिग्गज कारोबारी अनिल अग्रवाल के वेदांता समूह के खिलाफ अमेरिका स्थित वायसराय रिसर्च ने आरोप लगाया है कि समूह की सेमीकंडक्टर इकाई ”नकली जिंस कारोबार परिचालन” से जुड़ी थी, जिसे गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के रूप में वर्गीकरण से बचने के लिए बनाया गया था।

वेदांता समूह ने इस आरोप को निराधार बताते हुए खारिज किया है।

अमेरिकी शॉर्ट सेलर वायसराय रिसर्च ने पिछले हफ्ते वेदांता समूह के बारे में एक तीखी रिपोर्ट प्रकाशित की थी और उसके बाद समूह की कंपनियों पर इसी तरह की अन्य रिपोर्ट प्रकाशित कीं।

ताजा आरोपों में कहा गया है कि वेदांता लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी वेदांता सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड, इस साल अप्रैल में मूल कंपनी वेदांता रिसोर्सेज को ब्रांड शुल्क भेजने की योजना का हिस्सा थी, जब उसे गंभीर नकदी संकट का सामना करना पड़ा था।

वेदांता के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि समूह ”वेदांता सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड (वीएसपीएल) के बारे में रिपोर्ट में लगाए गए निराधार आरोपों को दृढ़ता से खारिज करता है।”

उन्होंने कहा, ”वीएसपीएल की सभी व्यावसायिक गतिविधियों का पारदर्शी रूप से खुलासा किया गया है और वे वैधानिक मानदंडों के अनुरूप हैं।”

वायसराय ने कहा, ”वीएसपीएल एक फर्जी जिंस कारोबार परिचालन है, जिसे गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के रूप में वर्गीकरण से अनुचित तरीके से बचने के लिए बनाया गया है।”

वायसराय ने आगे कहा, ”यह योजना वेदांता लिमिटेड द्वारा ब्रांड शुल्क को अप्रैल, 2025 में वेदांता रिसोर्सेज (वीआरएल) को भेजने के लिए तैयार की गई थी, जब उसे गंभीर नकदी संकट का सामना करना पड़ा था।”

आरोपों में आगे कहा गया, ”वीएसपीएल को अपना मकसद पूरा करने के लिए 24 महीनों की नियामकीय चुप्पी की जरूरत थी… क्रेडिट विश्लेषक खतरे की घंटी के बीच सो रहे हैं, और भारत के नियामक भी हमेशा की तरह हल्की नींद में हैं।”

वेदांता लिमिटेड (वीईडीएल) को अप्रैल, 2024 में गंभीर नकदी संकट का सामना करना पड़ा था।

वायसराय ने आरोप लगाया, ”ऐसे में वीईडीएल ने वीएसपीएल को एक सेमीकंडक्टर उद्यम के रूप में नहीं, बल्कि एक शून्य मार्जिन वाली व्यापारिक इकाई के रूप में पुनः सक्रिय किया, जिसका संचालन पूरी तरह से कागज आधारित जिंस कारोबार में ही प्रतीत होता है।”

वायसराय ने आरोप लगाया, ”वीएसपीएल ने अल्पकालिक, भारतीय रुपया मूल्य वर्ग के 10 प्रतिशत एनसीडी के लिए विदेशी ऋणदाताओं से संपर्क किया, जो एनजेडएल में वीईडीएल की हिस्सेदारी (बकाया शेयरों के एक प्रतिशत के बराबर) से सुरक्षित थे। इसके बाद वीएसपीएल ने शून्य मार्जिन आधार पर जिंस (तांबा, चांदी, सोना) का व्यापार शुरू किया, जो ‘वॉश ट्रेडिंग’ की याद दिलाता है।”

वॉश ट्रेडिंग फर्जी तरह से कारोबार की मात्रा दिखाकर बाजार को गुमराह करने की कोशिश है।

अमेरिकी शॉर्ट-सेलर ने आरोप लगाया, ”वीएसपीएल को संभवतः वित्त वर्ष 2026-27 तक ये दिखावटी काम जारी रखने होंगे, जब ऋण की समयसीमा समाप्त हो जाएगी और पुनर्भुगतान इसके माध्यम से ही करना होगा। अगर किसी भी समय नियामक वीएसपीएल में हस्तक्षेप करते हैं, तो ऋणदाता समूह का पूरी तरह से सफाया हो सकता है।”

वेदांता के प्रवक्ता ने बयान में कहा, ”वीएसपीएल और वेदांता लिमिटेड के बीच ऋण लागू कानूनों और कॉरपोरेट प्रशासन मानकों का पूरी तरह पालन करते हुए निष्पादित किए गए थे। वेदांता लिमिटेड और वीएसपीएल दोनों ने वैधानिक मानदंडों के अनुरूप लगातार सटीक ऋण शर्तें, ब्याज दरें और गिरवी की सूचना दी है।”

Published: July 20, 2025, 18:24 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Vedanta

Related

  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर
  • टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: अहमदाबाद में होटल कमरों के किरायों में 400 प्रतिशत तक का उछाल
  • पश्चिम एशिया संकट से व्यापार, एलएनजी पर निर्भर क्षेत्र हो सकते हैं प्रभावित: क्रिसिल
  • पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से तेल-तिलहन कीमतों में बढ़ोतरी जारी
  • गुरुग्राम: फर्जी जीएसटी पंजीकरण गिरोह का भंडाफोड़

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close