• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

वोडाफोन आइडिया ने 23 और शहरों में 5जी सेवा का विस्तार किया

वीआई ने पहले ही पांच शहरों - मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, चंडीगढ़ और पटना में 5जी सेवा शुरू कर दी है। कंपनी ने कहा, ‘‘वीआई... ने अपने 5जी प्रसार के अगले चरण की घोषणा की है, जिसके तहत अब 23 शहरों में नेटवर्क की तैनाती की जा रही है।

  • Money9
  • Last Updated : June 30, 2025, 19:22 IST
  • Follow
वी
  • Follow

कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने 23 और शहरों में 5जी सेवा का विस्तार किया है। इनमें जयपुर, कोलकाता और लखनऊ शामिल हैं। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वीआई ने पहले ही पांच शहरों – मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, चंडीगढ़ और पटना में 5जी सेवा शुरू कर दी है। कंपनी ने कहा, ‘‘वीआई… ने अपने 5जी प्रसार के अगले चरण की घोषणा की है, जिसके तहत अब 23 शहरों में नेटवर्क की तैनाती की जा रही है। इनमें अहमदाबाद, आगरा, औरंगाबाद, कोझीकोड, कोचीन, देहरादून, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मदुरै, मलप्पुरम, मेरठ, नागपुर, नासिक, पुणे, राजकोट, सोनीपत, सूरत, सिलीगुड़ी, त्रिवेंद्रम, वडोदरा और विशाखापट्टनम शामिल हैं।’’

वीआई ने 22 दूरसंचार सर्किल में 17 में 5जी स्पेक्ट्रम हासिल कर लिया है। वीआई ने कहा कि नए घोषित शहरों में 5जी उपकरण वाले उपयोगकर्ता वीआई 5जी सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। वीआई 299 रुपये से शुरू होने वाली योजनाओं पर असीमित 5जी डेटा दे रही है। कंपनी ने कहा कि वह अगले छह महीनों में एक लाख नए टावर जोड़ने की योजना बना रही है।

Published: June 30, 2025, 19:22 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Vodafone Idea

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close