• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

Waaree Energies: इस रिन्यूएबल कंपनी में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी वारी एनर्जीज, शेयर पर रखें पैनी नजर

कंपनी की फाइलिंग के मुताबिक, EGPDI के पास भारत में तकरीबन 640 मेगावाट एसी (जो कि 760 मेगावाट का डीसी) बनाने वाले, सोलर और विंड एनर्जी प्रोजेक्ट है.

  • Money9
  • Last Updated : January 11, 2025, 11:04 IST
  • Follow
इस कंनपी में अधिग्रहण करेगी वारी एनर्जीज
  • Follow
Waaree Energies: सोलर पैनल का निर्माण करने वाली देश की बड़ी कंपनियों में से एक Waaree Energies जल्दी ही एक बड़ी डील करने की तैयारी में है. शुक्रवार, 10 जनवरी को कंपनी ने शेयर बाजार फाइलिंग में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वह यूरोप की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में से एक Enel Green Power Development एस.आर.एल की भारतीय शाखा के साथ शेयरों की खरीदारी को लेकर होने वाले एग्रीमेंट में शामिल है. खरीद के लिए Waaree Energies, EGPIPL के 100 फीसदी शेयरों का अधिग्रहण करेगी जिसकी कुल कीमत 792 करोड़ रुपये है. फाइनल प्राइस को बाद में थोड़े बदलाव के साथ तय किया जा सकता है. डील फिलहाल सरकारी मंजूरी पर निर्भर करती है जिसे अलग 3 महीने में पूरा किया जा सकता है.

कंपनी के सेहत के लिए अहम डील

कंपनी की फाइलिंग के मुताबिक, EGPDI के पास भारत में तकरीबन 640 मेगावाट एसी (जो कि 760 मेगावाट का डीसी) बनाने वाले, सोलर और विंड एनर्जी प्रोजेक्ट है. कंपनी के पास कुछ ऐसे प्रोजेक्ट भी हैं जिनमें दूसरे भागीदारों का भी हिस्सा है लेकिन उसका मालिकाना हक का बड़ा हिस्सा EGPIPL के पास है. वारी एनर्जीज के इस डील को कंपनी के सेहत के लिए काफी बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है. इसको लेकर कंपनी ने कहा कि इस डील से वह अपने कारोबार के दायरे को बढ़ा सकती है. इससे कंपनी को नई ताकत मिलेगी जिससे वह अपने टारगेट को और तेजी से पूरा कर पाएगी.

क्या है कंपनी के शेयरों का हाल?

Waaree Energies के शेयर सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस यानी 10 जनवरी को NSE पर लाल रंग के साथ 2,565 रुपये पर बंद हुए. कंपनी के निवेशकों को एक दिन में 1.36 फीसदी प्रति शेयर का नुकसान हुआ. पिछले 1 महीने की बात करें तो कंपनी के निवेशकों को 20.80 फीसदी का नुकसान हुआ जो तकरीबन 673 रुपये प्रति शेयर के बराबर है. हालांकि इस डील के बाद सोमवार को कंपनी के शेयरों का अलग रुख दिख सकता है.
Published: January 11, 2025, 11:04 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Share Market

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close