• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

अगले महीने जारी हो सकती है PM Kisan की 19वीं किस्त, लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सीमांत और छोटे जोत वाले किसानों को साल में 6000 रुपये दिए जाते हैं. ये 2000-2000 रुपये की तीन समान किस्तों में मिलते हैं. अभी तक केंद्र सरकार पीएम किसान की 18 किस्तें जारी कर चुकी है. अब किसान 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं.

  • Money9
  • Last Updated : January 26, 2025, 21:10 IST
  • Follow
  • Follow
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) की शुरुआत सीमांत और छोटी जोत वाले किसानों की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए की है. सरकार इस योजना के तहत अभी तक 18 कीस्तें जारी कर चुकी है. अब किसान 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब किसानों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. कहा जा रहा है कि सरकार केंद्रीय बजट पेश करने के बाद जल्द ही कुछ दिनों में पीएम किसान की 19वीं किस्त जारी कर सकती है. दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक केंद्रीय क्षेत्र की स्कीम है. इस योजना के तहत किसानों को साल में 6000 रुपये दिए जाते हैं. ये राशि 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है. खास बात यह है कि पीएम किसान की राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किया जाता है. अभी तक सरकार 18 किस्त जारी कर चुकी है. कहा जा रहा है कि सरकार फरवरी महीने में कभी भी 19वीं किस्त जारी कर सकती है.

9 करोड़ किसानों को हुआ था लाभ

हालांकि, सरकार की तरफ से 19वीं किस्त जारी किए जाने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. ऐसे सरकार ने पिछले साल 5 अक्तूबर को 18वीं किस्त जारी की थी. तब 9 करोड़ से अधिक किसानों ने 18वीं किस्त का लाभ उठाया था. उनके खाते में करीब 20 हजार करोड़ रुपये पहुंचे थे. बड़ी बात यह है कि पीएम किसान की राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जाती है. इसलिए किसान 19वीं किस्त जारी होने से पहले अपने बैंक खातों आधार से जरूर जुड़ें या अपडेटेड कर लें. ये भी पढ़ें- रूस सहित इन देशों में गेहूं उत्पादन में भारी गिरावट की संभावना, जानें इसके पीछे की वजह

ई-केवाईसी है अनिवार्य

ऐसे भी सरकार ने इस बार पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों की पहचान करने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है. यानी जो किसान ई-केवाईसी पूरी नहीं करेंगे वे 19वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं. इसलिए किसान फटाफट ई-केवाईसी का काम पूरा कर लें. साथ ही पात्र किसानों को अपने आधार नंबर को योजना पोर्टल पर अपडेट करना भी जरूरी है. लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक और सक्रिय होना चाहिए. तभी जाकर उनके खातों में पीएम किसान की राशि पहुंच सकती है.

लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • किसान प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) की पात्रता की जांच घर बैठे आसानी से कर सकते हैं.
  • इसके लिए किसानों को सबसे पहले PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा.
  • इसके बाद लाभार्थी सूची को देखने वाले पेज पर जाएं.
  • वहां पर जाकर आप अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चुनाव करें.
  • सभी जानकारियों को डालने के बाद लाभार्थी सूची को देखने के लिए गेट रिपोर्ट पर क्लिक कर लिस्ट में अपना नाम देखें.
ये भी पढ़ें- खत्म होने वाली है गधे की ये खास नस्ल, 7 हजार प्रति लिटर में बिकता है दूध, कभी नहाया करती थी रानियां
Published: January 26, 2025, 21:10 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • PM Kisan

Related

  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close