• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

नौ देशों की महिला राजदूतों ने अदाणी की स्वच्छ ऊर्जा, अन्य परियोजनाओं की सराहना की

लक्जमबर्ग, रोमानिया और स्लोवेनिया सहित नौ देशों की महिला राजदूतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुजरात में अदाणी समूह की नवीकरणीय ऊर्जा और अन्य परियोजनाओं का दौरा किया.

  • Money9
  • Last Updated : March 7, 2025, 16:59 IST
  • Follow
  • Follow

लक्जमबर्ग, रोमानिया और स्लोवेनिया सहित नौ देशों की महिला राजदूतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुजरात में अदाणी समूह की नवीकरणीय ऊर्जा और अन्य परियोजनाओं का दौरा किया.

प्रतिनिधिमंडल ने इन संयंत्रों में महिला कार्यबल की भागीदारी की सराहना की.

कच्छ जिले के खावड़ा में अदाणी ग्रीन एनर्जी के 30 गीगावाट क्षमता वाले स्वच्छ ऊर्जा संयंत्र में महिला इंजीनियरों के साथ बातचीत करते हुए, प्रतिनिधियों ने इस बात पर जोर दिया कि कार्यस्थलों पर विविधता को बढ़ावा देना किसी देश के आर्थिक विकास की कुंजी है.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले बुधवार को संयंत्र के दौरे के दौरान सात राजदूतों और दो उच्चायुक्तों ने समूह की परमार्थ इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा समर्थित स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिला सदस्यों के साथ भी बातचीत की.

अदाणी समूह ने एक बयान में कहा, ”राजदूतों ने प्रत्यक्ष रूप से देखा कि किस तरह नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को टिकाऊ वृद्धि के साथ जोड़ रही है. इसमें महिला इंजीनियरों द्वारा संचालित ऊर्जा नेटवर्क संचालन केंद्र (ईएनओसी) भी शामिल है.”

मुंद्रा बंदरगाह पर आने वाले राजदूतों ने मुंद्रा विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर (ईएमसी) का दौरा भी किया, जहां वैश्विक कंपनियां उन्नत विनिर्माण में निवेश कर रही हैं.

रोमानियाई राजदूत सेना लतीफ ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”अदाणी फाउंडेशन के कार्यबल को देखना प्रभावशाली था. हमने देखा कि युवा इंजीनियरों को कैंपस से भर्ती करके यहां प्रयोगशालाओं में लाया गया है. वे भारत के संपूर्ण सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान दे रहे हैं.”

Published: March 7, 2025, 16:59 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Adani

Related

  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close