• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

केरल मे 31,429.15 करोड़ रुपये की 86 परियोजनाओं पर काम शुरू

राज्य के उद्योग मंत्री पी राजीव ने शुक्रवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, “आईकेजीएस और इसके बाद 1,77,731.66 करोड़ रुपये की 424 निवेश परियोजनाएं प्राप्त हुईं. इनमें से 20.28 प्रतिशत परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है.’’

  • Money9
  • Last Updated : July 4, 2025, 23:15 IST
  • Follow
केरल का प्रोजक्ट
  • Follow

केरल में अब तक 31,429.15 करोड़ रुपये के कुल निवेश वाली 86 परियोजनाएं शुरू हो चुकी हैं. ये वे परियोजनाएं हैं, जिनके लिए फरवरी में कोच्चि में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन ‘इन्वेस्ट केरल ग्लोबल समिट’ (आईकेजीएस) में रुचि पत्र (ईओआई) प्राप्त हुए थे.

राज्य के उद्योग मंत्री पी राजीव ने शुक्रवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, “आईकेजीएस और इसके बाद 1,77,731.66 करोड़ रुपये की 424 निवेश परियोजनाएं प्राप्त हुईं. इनमें से 20.28 प्रतिशत परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है.’’

मंत्री के अनुसार, इन 86 परियोजनाओं के पूरा हो जाने पर लगभग 40,439 नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है.

आईकेजीएस द्वारा प्राप्त कुल 424 परियोजनाओं में से 156 को भूमि की आवश्यकता है, जबकि 268 को पहले ही भूमि मिल चुकी है.

उन्होंने कहा, “जुलाई में 1,500 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू होंगी, जबकि अगस्त में 1,437 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाएं शुरू होने की उम्मीद है. सभी आठ ‘किन्फ्रा’ पार्कों में कुल 1,011 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाएं आई हैं.”

किन्फ्रा केरल सरकार की एजेंसी है, जो राज्य में औद्योगिक विकास देखती है. इस मौके पर केएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक मीर मोहम्मद अली, कार्यकारी निदेशक हरिकृष्णन आर, और ‘किन्फ्रा’ के प्रबंध निदेशक संतोष कोशी थॉमस भी उपस्थित थे.

Published: July 4, 2025, 23:15 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Kerala

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close