• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

यामाहा मोटर इंडिया को इस साल भारत से निर्यात में 25 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद

जब उनसे पूछा गया कि कंपनी इस साल भारत से अपने निर्यात को कैसे देख रही है, तो उन्होंने कहा, ‘‘हम इस साल निर्यात में 25 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

  • Money9
  • Last Updated : November 16, 2025, 16:27 IST
  • Follow
  • Follow

जापानी दोपहिया वाहन कंपनी यामाहा को उम्मीद है कि इस साल भारत से उसका निर्यात 25 प्रतिशत बढ़ेगा और वह अपने चेन्नई कारखाने को वैश्विक बाजार, खासकर विकसित देशों के लिए निर्यात केंद्र बना रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यामाहा मोटर कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी और यामाहा मोटर इंडिया समूह के चेयरमैन इटारू ओटानी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कंपनी भारत से लगभग 55 देशों को निर्यात करती है। कंपनी भारत से निर्यात बढ़ाने के लिए और अधिक अंतरराष्ट्रीय बाजारों की तलाश करेगी।

जब उनसे पूछा गया कि कंपनी इस साल भारत से अपने निर्यात को कैसे देख रही है, तो उन्होंने कहा, ‘‘हम इस साल निर्यात में 25 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड ने 2024-25 में 2,95,728 इकाइयों के निर्यात के साथ 33.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जबकि 2023-24 में यह 2,21,736 इकाई था।

कंपनी की निर्यात रणनीति साझा करते हुए ओटानी ने कहा, ‘‘यामाहा का चेन्नई कारखाना वैश्विक बाजारों, खासकर अमेरिका, यूरोप और फिर जापान जैसे विकसित देशों के लिए निर्यात केंद्र होगा।’’

उन्होंने कहा कि पहले कदम के तौर पर, कंपनी ने पिछले साल यूरोप को निर्यात शुरू किया था। यह सफल रहा है और यामाहा वैश्विक मानकों को पूरा करने के लिए अपने चेन्नई संयंत्र में निवेश जारी रखे हुए है।

यामाहा तमिलनाडु के चेन्नई कारखाने से कई मॉडल का निर्यात करती है, जिनमें एफजेड वी (149 सीसी), एफजेड वी3 (149 सीसी), एफजेड वी 4 (149 सीसी), क्रूक्स (106 सीसी), सैल्यूटो (110 सीसी), एरोक्स 155 (155 सीसी), रे जेडआर 125 एफआई हाइब्रिड (125 सीसी) और फैसिनो 125 एफआई हाइब्रिड (125 सीसी) शामिल हैं।

कंपनी उत्तर प्रदेश के सूरजपुर स्थित अपनी दूसरी विनिर्माण इकाई से भी निर्यात करती है।

ओटानी ने कहा, ‘‘इस समय हम 55 देशों को निर्यात करते हैं। कुल मिलाकर, हम (इस वर्ष) निर्यात में 25 प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य रख रहे हैं।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या यामाहा निर्यात बढ़ाने के लिए नए बाजारों की तलाश कर रही है, उन्होंने कहा, ‘‘हम विकसित देशों सहित अन्य बाजारों की योजना बना रहे हैं।’’

ओटानी ने कहा कि कंपनी उन अन्य बाजारों की भी खोज कर रही है जहां उसके उत्पादों के लिए संभावनाएं हैं और जहां मांग है, वह निश्चित रूप से उन बाजारों पर भी विचार करेगी।

Published: November 16, 2025, 16:27 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Yamaha

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close