• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

Zomato और Jio Financial जल्द बन सकते हैं Nifty 50 का हिस्सा: JM Financial

Zomato और Jio Financial Services को Nifty 50 इंडेक्स में शामिल किया जा सकता है. ऐसा ब्रोकरेज फर्म JM Financial का कहना है.

  • Money9
  • Last Updated : November 15, 2024, 16:51 IST
  • Follow
निफ्टी 50 में शामिल हो सकतें हैं ये दो शेयर
  • Follow
शानदार मुनाफा देने के बाद जोमैटो और जियो फाइनेशियल सर्विस को लेकर बड़ी खबर आ रही है. दरअसल खबर है कि Zomato और Jio Financial Services को Nifty 50 इंडेक्स में शामिल किया जा सकता है. ऐसा ब्रोकरेज फर्म JM Financial का कहना है. आइए आपको पूरी खबर बताते हैं.

JM Financial ने क्या कहा?

ब्रोकरेज फर्म JM Financial ने कहा है कि फरवरी 2025 में होने वाली समीक्षा में Zomato और Jio Financial Services को Nifty 50 इंडेक्स में शामिल हो सकते हैं. यह फैसला नए F&O (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) इनक्लूजन के आधार पर लिया जा सकता है. Nifty 50 के मार्च में होने वाले रीबैलेंसिंग की घोषणा फरवरी 2025 में की जाएगी. वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, BPCL (भारत पेट्रोलियम) और Eicher Motors को इंडेक्स से बाहर किया जा सकता है.

शामिल होने के बाद इनफ्लो में आएगा बदलाव

अगर Zomato और Jio Financial Services को Nifty50 में शामिल किया जाता है, तो इनमें क्रमशः 607 मिलियन डॉलर (5,000 करोड़ रुपये से अधिक) और 372 मिलियन डॉलर (3,000 करोड़ रुपये से अधिक) का इनफ्लो आ सकता है. वहीं, अगर BPCL और Eicher Motors को इंडेक्स से हटाया जाता है तो 223-239 मिलियन डॉलर (1,800-2,000 करोड़ रुपये) का आउटफ्लो हो सकता है.

क्या चल रहा Zomato और Jio Financial Services के शेयरों के भाव?

बीते कारोबारी दिन यानी गुरुवार को इन दोनों शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई थी. Zomato के शेयर गुरुवार को 4 फीसदी तेजी के साथ 269.66 रुपये पर बंद हुए. वहीं Jio Financial Services के शेयर गुरुवार को 6.33 फीसदी तेजी के साथ 318.35 रुपये पर बंद हुए. हालांकि बाजार में गिरावट देखी गई थी. डिसक्‍लेमर– मनी9लाइव आपको किसी शेयर या म्‍यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां सिर्फ जानकारी दी गई है. इंवेस्‍टमेंट से पहले अपने निवेश सलाहकार की राय अवश्‍य लें.
Published: November 15, 2024, 16:51 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Nifty

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close