• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

जोमैटो ने बंद कर दी अपनी ‘लीजेंड्स’ सर्विस, 2 साल पहले ही हुई थी शुरू

लीजेंड्स सर्विस 2022 में शुरू की गई थी. इस सर्विस के तहत जोमैटो कुछ चुनिंदा शहरों के मशहूर फूड्स को दूसरे शहरों तक पहुंचाती थी

  • Money9
  • Last Updated : August 23, 2024, 11:42 IST
  • Follow
जोमैटो ने बंद की लीजेंड्स सर्विस
  • Follow

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने अपनी इंटरसिटी डिलीवरी सर्विस ‘लीजेंड्स’ को बंद कर दिया है. यह सर्विस दो साल पहले शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य एक शहर से दूसरे शहर तक फूड डिलीवर करना था. जोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल ने इस फैसले की जानकारी 22 अगस्त को अपने X अकाउंट पर दी.

दीपिंदर ने बताया कि दो साल की कोशिशों के बाद, यह सर्विस मार्केट में फिट नहीं हो पाई. इसलिए, हमने तुरंत प्रभाव से इसे बंद करने का फैसला किया है.

कब हुई थी इसकी शुरुआत?

लीजेंड्स सर्विस 2022 में शुरू की गई थी. इस सर्विस के तहत जोमैटो कुछ चुनिंदा शहरों के मशहूर फूड्स को दूसरे शहरों तक पहुंचाती थी. लेकिन यह कोई पहला प्रोजेक्ट नहीं है जिसे जोमैटो ने शुरू करने के बाद बंद किया है. इससे पहले कंपनी ने अपनी लॉजिस्टिक्स सर्विस ‘एक्सट्रीम’ को भी बंद कर दिया था.

इस साल जोमैटो का शेयर 100 फीसदी से ज्यादा चढ़ा

इस साल जोमैटो के शेयर में काफी तेजी देखी गई. 22 अगस्त को जोमैटो का शेयर 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 257.85 रुपए पर बंद हुआ. पिछले एक महीने में शेयर ने 16.33 फीसदी, 6 महीने में 59.07 फीसदी और एक साल में 180.58 फीसदी का मुनाफा अपने निवेशकों को दिया है. साल 2024 की शुरुआत से अब तक शेयर में 107.11 फीसदी की वृद्धि हुई है.

Published: August 23, 2024, 11:42 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Zomato

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close