• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Loan

SBI ने की MCLR में कटौती, अब कम होगा ईएमआई का बोझ

एसबीआई ने सीमांत लागत आधारित उधार दर (MCLR) में 25 बेसिस प्‍वाइंट की कटौती की है. इससे लोगों की ईएमआई का बोझ कम होगा. संशोधित दरें 15 अक्‍टूबर, 2024 यानी आज से लागू कर दी गई हैं.

  • Money9
  • Last Updated : October 15, 2024, 14:01 IST
  • Follow
  • Follow

आरबीआई की ओर से भले ही अभी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया हो, मगर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने दिवाली से पहले ग्राहकों को बड़ी राहत दी है. दरअसल एसबीआई ने सीमांत लागत आधारित उधार दर (MCLR) में 25 बेसिस प्‍वाइंट की कटौती की है. इससे लोगों की ईएमआई का बोझ कम होगा. संशोधित दरें 15 अक्‍टूबर, 2024 यानी आज से लागू कर दी गई हैं.

एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार एमसीएलआर आधारित दरों को 8.20% से 9.1% की सीमा में रखा गया है. ओवरनाइट एमसीएलआर 8.20% पर है, जबकि एक महीने की दर 8.45% से घटाकर 8.20% कर दी गई है, इसमें 25 बीपीएस की कटौती की गई है. छह महीने की एमसीएलआर 8.85% निर्धारित की गई है, जबकि एक साल की एमसीएलआर को संशोधित कर 8.95% कर दिया गया है. वहीं दो साल की MCLR 9.05% और तीन साल की MCLR 9.1% है.

MCLR क्या है?

MCLR को मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) के नाम से जानते हैं. यह वह न्यूनतम उधार दर है जिससे कम पर बैंक उधार नहीं दे सकता. 1 अप्रैल 2016 को RBI ने ऋण ब्याज दरें निर्धारित करने के लिए MCLR लागू किया था. इसके तहत बैंक आरबीआई की ओर से तय मानक से नीचे कर्ज नहीं दे सकते.

कितना है एसबीआई बेस रेट, बीपीएलआर और ईबीएलआर?

एसबीआई बेस रेट 15 सितंबर, 2024 से 10.40% पर है, वहीं बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (बीपीएलआर) को 15 सितंबर, 2024 से 15.15% प्रति वर्ष के रूप में संशोधित किया गया है. इसके अलावा एसबीआई होम लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (ईबीएलआर) 9.15% पर रखा गया है होम लोन पर उधारकर्ता के CIBIL स्कोर के आधार पर ब्याज दरें 8.50% से 9.65% के बीच अलग-अलग हो सकती हैं. वहीं बेंचमार्क दर (आरईपीओ) में बदलाव की स्थिति में होम लोन की ब्याज दरों में बदलाव हो सकता है.

Published: October 15, 2024, 14:01 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • MCLR
  • SBI

Related

  • PNB का होम, कार, पर्सनल लोन हुआ सस्ता, बैंक ने घटाईं ब्याज दरें
  • India Ratings की रिपोर्ट में दावा, MFIs के लिए गले की फांस बन रहा बैड लोन्‍स
  • Can Homebuyers Expect Tax Rebate from Budget’24?
  • RBI warns banks of ‘lakhs’ of accounts used for fraud, evergreening
  • Use credit card a lot? Here are 5 ways to avoid debt traps!
  • YEIDA launches 361 plots for sale near Noida airport

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close