• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / IPO

ओसवाल पंप्स का आईपीओ 13 जून को खुलेगा; मूल्य दायरा 584-614 रुपये प्रति शेयर

आईपीओ 890 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर और प्रवर्तक विवेक गुप्ता के 497.34 करोड़ रुपये मूल्य के 81 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। इस प्रकार निर्गम का आकार 1,387.34 करोड़ रुपये बैठता है।

  • Money9
  • Last Updated : June 10, 2025, 14:43 IST
  • Follow
  • Follow

ओसवाल पंप्स ने अपने 1,387 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 584-614 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

कंपनी बयान के अनुसार, आईपीओ 13 जून को खुलेगा और 17 जून को संपन्न होगा।

आईपीओ 890 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर और प्रवर्तक विवेक गुप्ता के 497.34 करोड़ रुपये मूल्य के 81 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। इस प्रकार निर्गम का आकार 1,387.34 करोड़ रुपये बैठता है।

बयान के अनुसार, नए निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग कंपनी के कुछ पूंजीगत व्ययों के वित्तपोषण, ऋण या शेयर के रूप में पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी ओसवाल सोलर में निवेश, हरियाणा के करनाल में नई विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने, ऋण का भुगतान एवं सामान्य कामकाजों के लिए किया जाएगा।

कंपनी सौर ऊर्जा चालित एवं ग्रिड से जुड़े सबमर्सिबल एवं मोनोब्लॉक पंप, इंडक्शन व सबमर्सिबल मोटर के साथ-साथ सौर मॉड्यूल से युक्त इलेक्ट्रिक मोटर बनाती है और ‘ओसवाल’ ब्रांड के तहत इनकी बिक्री करती है।

Published: June 10, 2025, 14:43 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज का आईपीओ 26 जून को खुलेगा,मूल्य दायरा 105-111 रुपये प्रति शेयर
  • NTPC ने बॉन्ड से 18,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयरधारकों से मंजूरी मांगी
  • हीरो फिनकॉर्प ने प्री आईपीओ राउंड में 260 करोड़ रुपये जुटाए
  • Oswal Pumps IPO: कल से लगा सकेंगे दांव, निवेश से पहले जान लें पूरी कुंडली, GMP क्‍या दे रहा संकेत
  • स्कोडा ट्यूब्स की फ्लैट लिस्टिंग, बाद में पांच प्रतिशत चढ़ा
  • प्रोस्टार्म इन्फो सिस्टम्स का शेयर निर्गम मूल्स से 19 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close