• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Market News

भारत ने इस वर्ष छह जून तक 5.16 लाख टन चीनी का निर्यात किया: AISTA

भारत में 2024-25 विपणन वर्ष के लिए चीनी निर्यात की अनुमति 20 जनवरी 2025 को दी गई थी। निर्यात के लिए कुल 10 लाख टन मात्रा निर्धारित की गई है।

  • Money9
  • Last Updated : June 10, 2025, 15:20 IST
  • Follow
चीनी
  • Follow

भारत ने चालू विपणन वर्ष 2024-25 में छह जून तक 5.16 लाख टन चीनी का निर्यात किया। इसमें से सबसे अधिक 1,18,553 टन चीनी सोमालिया को भेजी गई। व्यापार निकाय एआईएसटीए ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। भारत में 2024-25 विपणन वर्ष के लिए चीनी निर्यात की अनुमति 20 जनवरी 2025 को दी गई थी। निर्यात के लिए कुल 10 लाख टन मात्रा निर्धारित की गई है।

अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (एआईएसटीए) के अनुसार, चालू विपणन वर्ष में छह जून तक मिलों ने कुल 5,16,782 टन चीनी का निर्यात किया है।

इसमें से सफेद चीनी का निर्यात 4.09 लाख टन, परिष्कृत चीनी का 81,845 टन और कच्ची चीनी का 25,382 टन निर्यात हुआ। करीब 23,219 टन चीनी लदान में है।

कुल निर्यात की गई 5,16,782 टन चीनी में से सबसे अधिक 1,18,553 टन सोमालिया को भेजी गई। इसके बाद 76,401 टन श्रीलंका, 72,833 टन अफगानिस्तान तथा 69,609 टन निर्यात जिबूती को किया गया।

एआईएसटीए ने हाल ही में कहा था कि केंद्र सरकार द्वारा चीनी के निर्यात के लिए निर्धारित 10,00,000 टन मात्रा में से 8,00,000 टन तक का निर्यात किया जा सकता है।

Published: June 10, 2025, 15:20 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Sugar

Related

  • नेस्ले इंडिया के निदेशक मंडल के 1:1 बोनस शेयर जारी करने को दी मंजूरी दी
  • FPIs ने पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में 8,500 करोड़ रुपये डाले
  • अमेरिका में लागत बढ़ने से भारत में माल भेज सकता है चीन, सरकार ने निगरानी प्रकोष्ठ बनाया
  • जेनसोल इंजीनियरिंग और प्रमोटरों पर सेबी ने लगाया बैन, ये है मामला
  • EWFL Restructures Stock as Industry Soars
  • इंडसइंड बैंक का शेयर 23 फीसदी टूटा, 52 सप्ताह के निचले स्तर पर

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close