• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Share Bazaar

SEBI के लिए नए चेरयरपर्सन को ढूंढ रही सरकार, 5 लाख से ज्यादा मिलती है सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

SEBI के चेयरपर्सन पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, क्योंकि मौजूदा चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच का तीन साल का कार्यकाल 28 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है. नए चेयरपर्सन का कार्यकाल 5 साल या 65 साल की आयु पूरी होने तक होगा, जो पहले पूरा होगा.

  • Money9
  • Last Updated : January 27, 2025, 18:39 IST
  • Follow
सेबी
  • Follow

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने सिक्यॉरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI के चेयरपर्सन के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. मौजूदा और सेबी की पहली महिला चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच को तीन साल के लिए नियुक्त किया गया था जिनका कार्यकाल समाप्त होने को है.

सरकार ने इस संबंध में एक विज्ञापन भी जारी किया है, यह विज्ञापन मुंबई स्थित SEBI चेयरपर्सन पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगा गया है. इसके लिए सेबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर अप्लाई करना होगा.

कब तक किया जा सकेगा आवेदन

सेबी के इस पद के लिए सभी इच्छुक उम्मीदवार 17 फरवरी 2025 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.

कब खत्म हो रहा माधबी पुरी बुच का कार्यकाल

यह विज्ञापन तब आया है, जब मौजूदा SEBI चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच का तीन साल का कार्यकाल 28 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है. माधबी पुरी बुच का कार्यकाल मार्च 2022 में शुरू हुआ था और उन्हें तीन साल के लिए नियुक्त किया गया था. वे SEBI की चेयरपर्सन बनने वाली पहली महिला थीं.

हालांकि, उनके कार्यकाल के आखिरी के महीनों में कई विवाद सामने आए हैं. अमेरिका की हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर स्टॉक मैनिपुलेशन के आरोप और संभावित हितों के टकराव के मामले को लेकर SEBI पर सवाल उठाए गए हैं. माधबी पुरी बुच को विपक्षी दलों ने कटघरे में खड़ा किया था.

नए SEBI चेयरपर्सन का कार्यकाल

विज्ञापन के अनुसार, SEBI चेयरपर्सन का कार्यकाल किसी एक शर्त तक होता है:

  • पद संभालने की तारीख से अधिकतम 5 साल तक
  • या 65 साल की आयु पूरी होने तक

इन दोनों में से जो पहले पूरा होगा, वही लागू होगा.

कितनी होती है SEBI चेयरपर्सन की सैलरी

नए चेयरपर्सन को दो विकल्पों में से एक सैलरी स्ट्रक्चर चुनना होता है:

  • भारत सरकार के सचिव के पद के बराबर की सैलरी
  • या ₹5,62,500 प्रति माह (बिना आवास और गाड़ी के)
Published: January 27, 2025, 18:39 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • शेयर बाजार में निवेशकों की संपत्ति चार दिन में 25.77 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
  • India should have no capital gains tax: Jefferies’ Chris Wood on Budget’24
  • SIP vs. STP: Which can earn you more money?
  • NSE updates collateral criteria, makes F&O trading harder
  • Surge in IPOs, Sebi fast-tracks approvals
  • Face value of debt securities cut to Rs 10k to boost retail participation

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close