• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Automobiles

जनवरी 2025 में कितने वाहन बिके, मारुति ने फिर किया कमाल

जनवरी 2025 का ऑटो रिटेल डेटा बताता है कि बाजार में स्थिरता और वृद्धि बनी हुई है. पैसेंजर और कमर्शियल वाहनों में मजबूत वृद्धि से संकेत मिलता है कि ग्राहकों की मांग में सुधार हो रहा है. हालांकि, कुछ कैटेगरी में गिरावट भी देखने को मिली.

  • Money9
  • Last Updated : February 6, 2025, 19:05 IST
  • Follow
ऑटो सेल्‍स डाटा
  • Follow

जनवरी 2025 के लिए वाहनों की रिटेल बिक्री के लिए पॉजिटिव रही. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन या FADA के अनुसार, ऑटोमोबाइल की कुल बिक्री में साल-दर-साल 6.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है. यह महीना 2 व्हीलर के लिए शानदार रहा लेकिन ई-रिक्शा के लिए बुरा. वहीं मारुति सुजुकी के लिए शानदार तो होंडा और टाटा के लिए धीमा रहा है.

वाहनों की हर कैटेगरी में बिक्री में बढ़ोतरी देखी गई है.

  • दोपहिया वाहनों की बिक्री 4.15% बढ़ी
  • तिपहिया वाहनों की 6.8%
  • पैसेंजर वाहनों (कार्स) की 15.53%
  • कमर्शियल वाहनों (CV) की 8.22% की वृद्धि हुई है

जनवरी 2025 में कुल 15,25,862 दोपहिया वाहन बिके, दिसंबर 2024 में 11,97,742 और पिछले साल जनवरी 2024 में 14,65,039 बिके थे.

पिछले महीने के मुकाबले, ई रिक्शा की बिक्री में 4.93% की गिरावट आई और सालाना आधार पर ये गिरावट 4.21% रही है. वहीं पिछले महीने के मुकाबले ट्रैक्टर की बिक्री में 5.95% की गिरावट रही और सालाना आधार पर 5.23% की बढ़ोतरी हुई है.

कारों का इन्वेंट्री लेवल भी थोड़ा सुधरा है, लगभग 5 दिन घटकर 50-55 दिनों पर आ गया है. यानी ग्राहकों को अब कार की डिलिवरी के लिए 50-55 दिन का इंतजार करना होगा.

जनवरी 2025 में कौन से वाहन की कितनी बिक्री हुई

जनवरी 2025 में कुल 22,91,621 वाहनों की बिक्री हुई है, जो पिछले साल के 21,49,117 वाहनों की तुलना में 6.63% अधिक रही.

  • दोपहिया वाहन: 15,25,862 यूनिट बिकी, सालाना वृद्धि 4.15%
  • तिपहिया वाहन: 1,07,033 यूनिट, सालाना वृद्धि 6.86%
  • इलेक्ट्रिक रिक्शा: 38,830 यूनिट, सालाना गिरावट 4.21%
  • इलेक्ट्रिक रिक्शा (मालवाहक): 5,760 यूनिट, सालाना वृद्धि 53.85%
  • तिपहिया मालवाहक वाहन: 12,036 यूनिट, सालाना वृद्धि 12.32%
  • तिपहिया यात्री वाहन: 50,322 यूनिट, सालाना वृद्धि 11.55%
  • कार: 4,65,920 यूनिट, सालाना वृद्धि 15.53%
  • ट्रैक्टर: 93,381 यूनिट, सालाना वृद्धि 5.23%
  • कमर्शियल वाहन: 99,425 यूनिट, सालाना वृद्धि 8.22%

सबसे ज्यादा बिकीं मारुति की कारें, होंडा-टाटा को नुकसान

  • मारुति सुजुकी ने 2,11,074 यूनिट्स की बिक्री के साथ 45.30% बाजार हिस्सेदारी बनाए रखी है, जो पिछले साल 43.51% थी.
  • हुंडई की बिक्री 59,858 यूनिट रही
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 51,914 यूनिट्स के साथ अच्छी वृद्धि दर्ज की है.
  • टाटा मोटर्स ने 53,884 यूनिट्स बेचे जबकि जनवरी 2024 में इसने 54,104 यूनिट बेची
  • होंडा ने 7,687 यूनिट्स बेची और जनवरी 2024 में 9,389 यूनिट्स बिकी

टोयोटा, किया, स्कोडा-फॉक्सवैगन ग्रुप, एमजी मोटर, रेनो और निसान जैसी कंपनियों ने भी बाजार में अपनी हिस्सेदारी बनाए रखी.

Published: February 6, 2025, 19:05 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • 15 अगस्त से शुरू होगा फास्टेग वार्षिक पास, नितिन गडकरी ने किया ऐलान
  • सुजुकी मोटरसाइकिल की बिक्री मई में 16 प्रतिशत बढ़ी
  • स्पेक्ट्रम नीलामी: दूरसंचार विभाग ने मोबाइल स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए ट्राई से मांगे सुझाव
  • यात्री वाहनों की थोक बिक्री अप्रैल में 4 प्रतिशत बढ़कर 3,48,847 इकाई पर
  • अशोक लेलैंड की अप्रैल में कुल बिक्री छह प्रतिशत घटकर 13,421 इकाई
  • What Do American Drivers Want in Their Next Car? Top Automated Driving Features Revealed

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close