• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Automobiles

पहले ही दिन 19 गुना सब्‍सक्राइब हुआ ये IPO, GMP दे रहा 70 फीसदी मुनाफे का संकेत

पहले ही दिन कंपनी के आईपीओ को 1902 फीसदी ओवर सब्सक्राइब किया गया. इसमें से QIB ने 71 फीसदी, गैर-संस्थागत निवेशकों ने 1307 फीसदी और रिटेल इन्वेस्टर ने 3161 फीसदी सब्सक्राइब किया.

  • Money9
  • Last Updated : November 26, 2024, 20:04 IST
  • Follow
  • Follow

राजपुताना बायोडीजल का SME IPO आज, 26 नवंबर 2024, को खुल गया है. निवेशक 28 नवंबर तक इसके लिए बुकिंग कर सकेंगे. कंपनी इस IPO के जरिए 19 लाख नए इक्विटी शेयर जारी करके लगभग 25 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. इस IPO का प्राइस बैंड 123 से 130 रुपये प्रति शेयर तय किया है. निवेशक 1,000 शेयरों के लॉट में और उसके गुणक में बोली लगा सकते हैं. इसके आईपीओ को पहले ही दिन अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है.

आईपीओ की अन्य डिटेल्स

पहले ही दिन कंपनी के आईपीओ को 1902 फीसदी ओवर सब्सक्राइब किया गया. इसमें से QIB ने 71 फीसदी, गैर-संस्थागत निवेशकों ने 1307 फीसदी और रिटेल इन्वेस्टर ने 3161 फीसदी सब्सक्राइब किया. इस इश्यू के लीड मैनेजर GYR कैपिटल एडवाइजर्स हैं और माशीतला सिक्योरिटीज रजिस्ट्रार हैं. IPO का 50 फीसदी हिस्सा पात्र संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए, 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए और 15 फीसदी गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए आरक्षित है.

अहम तारीख

  • IPO ओपन: 26 नवंबर 2024
  • IPO क्लोज: 28 नवंबर 2024
  • आवंटन की तारीख: 29 नवंबर 2024
  • लिस्टिंग की तारीख: 3 दिसंबर 2024 (संभावित)

राजपूताना बायोडीजल के शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किए जाएंगे.

GMP और प्रीमियम

ग्रे मार्केट में राजपुताना बायोडीजल के शेयर 90 रुपये के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के साथ कारोबार कर रहे हैं. यानी अगर इसके शेयरों का प्राइस बैंड 130 रुपये भी तय होता है तो मौजूदा जीएमपी के आधार पर ये IPO अपने निवेशकों को 69.23 फीसदी का रिटर्न दे सकता है. ध्यान रहे, जरूरी नहीं है ऐसा हो. किसी भी कंपनी के शेयर का जीएमपी समय के साथ घट या बढ़ सकता है.

क्या करती है कंपनी?

राजपुताना बायोडीजल बायो-फ्यूल और उसके उप-उत्पाद, जैसे ग्लिसरीन और फैटी एसिड्स, के निर्माण और आपूर्ति के व्यवसाय में है. कंपनी अपने उप-उत्पादों का इस्तेमाल कर उनकी कीमत बढ़ाने और बायो-डीजल को विदेशों में बेचने की संभावनाएं तलाशना कर रही है.

Published: November 26, 2024, 20:04 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • SME IPO

Related

  • 15 अगस्त से शुरू होगा फास्टेग वार्षिक पास, नितिन गडकरी ने किया ऐलान
  • सुजुकी मोटरसाइकिल की बिक्री मई में 16 प्रतिशत बढ़ी
  • स्पेक्ट्रम नीलामी: दूरसंचार विभाग ने मोबाइल स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए ट्राई से मांगे सुझाव
  • यात्री वाहनों की थोक बिक्री अप्रैल में 4 प्रतिशत बढ़कर 3,48,847 इकाई पर
  • अशोक लेलैंड की अप्रैल में कुल बिक्री छह प्रतिशत घटकर 13,421 इकाई
  • What Do American Drivers Want in Their Next Car? Top Automated Driving Features Revealed

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close