• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Corporate

जोमैटो ने खरीद लिया पेटीएम का ये बिजनेस, 2,048 करोड़ में हुई डील

ओसीएल ने बयान में कहा कि इस कारोबार की जोमैटो को बिक्री होने के बावजूद अगले 12 महीनों के तक ये टिकट पेटीएम के ऐप पर ही बुक किए जा सकेंगे.

  • Money9
  • Last Updated : August 22, 2024, 17:45 IST
  • Follow
  • Follow

पेटीएम ब्रांड की मूल कंपनी कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (OCL) ने अपना फिल्म टिकट कारोबार 2,048 करोड़ रुपये में जोमैटो को बेचने की है. एंटरटेनमेंट टिकट कारोबार में फिल्मों के अलावा खेल आयोजनों और संगीत समारोहों के टिकट भी शामिल हैं. दोनों कंपनियों के निदेशक मंडल ने पूरी तरह कैश में होने वाले इस सौदे को अपनी मंजूरी दे दी है.

इस समझौते के तहत, ओसीएल का मनोरंजन टिकट कारोबार उसकी पूर्ण-स्वामित्व वाली अनुषंगियों- ऑर्बजेन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (ओटीपीएल) और वेस्टलैंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (डब्ल्यूईपीएल) को हस्तांतरित किया जाएगा. इसके बाद इन सहयोगी कंपनियों की 100 फीसदी हिस्सेदारी जोमैटो को बेच दी जाएगी. सौदा पूरा होने के बाद जोमैटो अपने मनोरंजन टिकट कारोबार के लिए ‘डिस्ट्रिक्ट’ नाम से एक नए ऐप का संचालन करेगी.

ओसीएल ने बयान में कहा कि इस कारोबार की जोमैटो को बिक्री होने के बावजूद अगले 12 महीनों के तक ये टिकट पेटीएम के ऐप पर ही बुक किए जा सकेंगे. ओसीएल ने जोमैटो के साथ पक्का समझौता करने की सूचना देते हुए कहा कि इस सौदे का मूल्य 2,048 करोड़ रुपये होगा. इस सौदे के तहत जोमैटो फिल्म टिकट कारोबार में लगी ओटीपीएल का 1,264.6 करोड़ रुपये में पूर्ण अधिग्रहण करेगी जबकि समारोह आयोजन में लगी वेस्टलैंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को 783.8 करोड़ रुपये में खरीदेगी.

ओसीएल ने कहा कि इस सौदे में मनोरंजन टिकट कारोबार के लगभग 280 मौजूदा कर्मचारी भी शामिल होंगे. इस सौदे के बाद जोमैटो के कारोबार का दायरा बढ़ जाएगा. अभी तक जोमैटो खानपान के उत्पादों की आपूर्ति से जुड़ा ऑनलाइन प्‍लैटफॉर्म मुहैया कराती है. लेकिन अब उसके पास शो टिकटों की बुकिंग का कारोबार भी आ जाएगा.

पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा कि इस कदम से हम अपने मुख्य क्षेत्रों में दीर्घकालिक विकास और सभी हितधारकों के लिए मूल्य सृजन पर ध्यान दे सकेंगे.

दूसरी ओर, ज़ोमैटो के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल ने शेयरधारकों को लिखे पत्र में कहा कि प्रस्तावित अधिग्रहण के बाद हम अपने ग्राहकों को नई सुविधाएं मसलन फिल्म और खेल से जुड़े टिकट की बुकिंग की पेशकश कर सकेंगे.

Published: August 22, 2024, 16:51 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • ola
  • Zomato

Related

  • Jio मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा रिस्क था: अंबानी
  • अडानी समूह अगले 5 वर्ष में विभिन्न व्यवसायों में 15-20 अरब डॉलर का निवेश करेगा: गौतम अडानी
  • वेदांता ने पिछले 10 साल में सरकारी खजाने में 4.5 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया
  • वॉलमार्ट ‘वृद्धि’ कार्यक्रम के तहत तीन साल में एक लाख एमएसएमई को जोड़ेगी
  • अदाणी समूह ने 2024-25 में 75,000 करोड़ रुपये कर का भुगतान किया, पिछले वर्ष से 29 प्रतिशत अधिक
  • टीसीएस के सीईओ कृतिवासन का वेतन वित्त वर्ष 2024-25 में 4.6 प्रतिशत बढ़कर 26.52 करोड़ रुपये

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close