जापान के शीर्ष मोटर वाहन कंपनी टोयोटा ने वित्त वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज करने की बृहस्पतिवार को सूचना दी।
हालांकि, जनवरी-मार्च तिमाही में प्रमाणन घोटाले के कारण इसका लाभ आंशिक रूप से प्रभावित हुआ।
कंपनी एक अप्रैल से 31 मार्च तक के वित्त वर्ष का अनुसरण करती है।
टोयोटा मोटर कॉर्प के जनवरी-मार्च का शुद्ध लाभ कुल 664.6 अरब येन (4.6 अरब अमेरिकी डॉलर) रहा, जो एक साल पहले उसी अवधि में 997.6 अरब येन रहा था। तिमाही में कुल बिक्री 12360 अरब येन (85.9 अरब अमेरिकी डॉलर) रही जो पिछले साल समान अवधि में 11000 अरब येन थी।
समूचे वित्त वर्ष 2024-25 में टोयोटा का मुनाफा 4770 अरब येन (33 अरब अमेरिकी डॉलर) रहा जो वित्त वर्ष 2023-24 में 4940 अरब येन से कम है।
वित्त वर्ष 2024-25 में बिक्री रिकॉर्ड 48000 अरब येन (333.6 अरब अमेरिकी डॉलर) रही जो वित्त वर्ष 2023-24 की 45000 अरब येन की बिक्री से अधिक है।
टोयोटा ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 48500 अरब येन (337 अरब अमेरिकी डॉलर) की बिक्री का अनुमान लगाया है।
Published: May 8, 2025, 15:01 IST
Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.