• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Corporate

वेदांता ने पिछले 10 साल में सरकारी खजाने में 4.5 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया

कंपनी ने कहा कि उसने ‘‘ पिछले एक दशक (वित्त वर्ष 2015-16 से वित्त वर्ष 2024-25) में अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय परिचालन से सरकारी खजाने में 4,48,830 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।’’

  • Money9
  • Last Updated : June 19, 2025, 15:25 IST
  • Follow
  • Follow

अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांता लिमिटेड ने पिछले 10 वर्ष में सरकारी खजाने में 4.5 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

अपनी वार्षिक कर पारदर्शिता रिपोर्ट (टीटीआर) में, कंपनी ने पारदर्शी एवं जिम्मेदार कर व्यवहार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

कंपनी ने कहा कि उसने ‘‘ पिछले एक दशक (वित्त वर्ष 2015-16 से वित्त वर्ष 2024-25) में अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय परिचालन से सरकारी खजाने में 4,48,830 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।’’

वित्त वर्ष 2024-25 में ही कंपनी ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर, रॉयल्टी, लाभांश और अन्य सांविधिक भुगतान के माध्यम से 55,349 करोड़ रुपये (एकीकृत राजस्व का 37 प्रतिशत) का योगदान दिया। इसमें से 54,595 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में जमा किए गए।

भारत में, वेदांता का परिचालन 15 राज्यों में है। इनमें से राजस्थान परिचालन ने वित्त वर्ष 2024-25 में राजकोष में 25,436 करोड़ रुपये और ओडिशा ने 9,176 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

वेदांता लिमिटेड, वेदांता रिसोर्सेज की एक अनुषंगी कंपनी है जो दुनिया की अग्रणी प्राकृतिक संसाधन, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा एवं प्रौद्योगिकी कंपनियों में से एक है। इसकी मौजूदगी भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, लाइबेरिया, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई आदि देशों में है।

Published: June 19, 2025, 15:25 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • Jio मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा रिस्क था: अंबानी
  • अडानी समूह अगले 5 वर्ष में विभिन्न व्यवसायों में 15-20 अरब डॉलर का निवेश करेगा: गौतम अडानी
  • वॉलमार्ट ‘वृद्धि’ कार्यक्रम के तहत तीन साल में एक लाख एमएसएमई को जोड़ेगी
  • अदाणी समूह ने 2024-25 में 75,000 करोड़ रुपये कर का भुगतान किया, पिछले वर्ष से 29 प्रतिशत अधिक
  • टीसीएस के सीईओ कृतिवासन का वेतन वित्त वर्ष 2024-25 में 4.6 प्रतिशत बढ़कर 26.52 करोड़ रुपये
  • Adani Green Energy की परिचालन नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़कर हुई 14,528.4 मेगावाट

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close