
उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9.13 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है. यह बजट पिछले साल की तुलना में करीब 12 फीसदी से अधिक बड़ा है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार वित्तीय अनुशासन और कर्ज कंट्रोल के लिए प्रतिबद्ध है. राजकोषीय घाटे की सीमा 3 फीसदी तय की गई है. इस बजट में खास फोकस महिलाओं और युवाओं पर रखा गया है. सरकार ने इन वर्गों के लिए कई योजनाओं को आगे बढ़ाया है.
कितना बड़ा बजट
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9.13 लाख करोड़ रुपये का बजट राज्य के इतिहास के बड़े बजट में से एक है. यह पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग 12.2 फीसदी अधिक है. सरकार ने साफ किया है कि फाइनेंशियल मैनेजमेंट और कर्ज पर कंट्रोल उसकी प्राथमिकता है. 16वीं वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार राजकोषीय घाटा 3 फीसदी की लिमिट में रखा जाएगा. इससे राज्य की आर्थिक स्थिति को संतुलित रखने का प्रयास किया गया है.