• हिन्दी
  • ગુજરાતી
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश जनवरी में लगातार दूसरे महीने घटकर 24,028 करोड़ रुपये

इक्विटी योजनाओं में ‘फ्लेक्सी-कैप’ फंड सबसे आगे रहे जिनमें 7,672 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ। इसके बाद ‘मिड-कैप’ फंड में 3,185 करोड़ रुपये और ‘लार्ज व मिड-कैप’ फंड में 3,182 करोड़ रुपये का निवेश हुआ।

  • Money9
  • Last Updated : February 10, 2026, 15:10 IST
  • Follow
मल्‍टी एसेट फंड
  • Follow

उद्योग निकाय एम्फी द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार लगातार दूसरा महीने इक्विटी निवेश में गिरावट दर्ज की गई है। कमजोर बाजार हालात और जारी भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच निवेशकों का रुख सतर्क बना रहा जिससे इक्विटी फंड में निवेश घटा।

इक्विटी निवेश में सुस्ती के बावजूद म्यूचुअल फंड उद्योग की कुल प्रबंध अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) जनवरी में बढ़कर 81.01 लाख करोड़ रुपये हो गईं, जो दिसंबर में 80.23 लाख करोड़ रुपये थीं।

कुल मिलाकर, जनवरी में उद्योग में 1.56 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश दर्ज किया गया जबकि दिसंबर में 66,591 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी। यह सुधार विभिन्न श्रेणियों के फंड में निवेश आने से संभव हुआ।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार, इक्विटी फंड में निवेश दिसंबर के 28,054 करोड़ रुपये और नवंबर के 29,911 करोड़ रुपये से घटा, हालांकि यह अक्टूबर के 24,690 करोड़ रुपये से अधिक रहा।

इक्विटी योजनाओं में ‘फ्लेक्सी-कैप’ फंड सबसे आगे रहे जिनमें 7,672 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ। इसके बाद ‘मिड-कैप’ फंड में 3,185 करोड़ रुपये और ‘लार्ज व मिड-कैप’ फंड में 3,182 करोड़ रुपये का निवेश हुआ।

‘लार्ज-कैप’ फंड में 2,005 करोड़ रुपये और ‘स्मॉल-कैप’ फंड में 2,942 करोड़ रुपये का निवेश दर्ज किया गया।

दूसरी ओर, कर बचत वाली इक्विटी योजनाओं (ईएलएसएस) में 593.69 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी देखी गई जो आंशिक मुनाफावसूली एवं कर समायोजन को दर्शाता है।

इस बीच, गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में मांग तेज रही और इनमें निवेश दिसंबर के 11,647 करोड़ रुपये से बढ़कर जनवरी में 24,040 करोड़ रुपये हो गया।

ऋण म्यूचुअल फंड योजनाओं में भी सुधार दिखा और जनवरी में 74,827 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश दर्ज किया गया। दिसंबर में इनमें 1.32 लाख करोड़ रुपये की बड़ी निकासी हुई थी।

Published: February 10, 2026, 15:10 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने महानिदेशक और 23 अधिकारी स्तर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
  • इलेक्ट्रिक परिवहन कंपनी ओमेगा सेकी मोबिलिटी ने यात्री ई-दोपहिया खंड में रखा कदम
  • प्रधानमंत्री मोदी के वडोदरा संयंत्र से पहले टाटा-एयरबस विमान के आपूर्ति समारोह में शामिल होने की संभावना
  • दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति में सुधार से 2026-27 में ईवी दोपहिया वाहनों की बिक्री 16-18 प्रतिशत बढ़ने के आसार
  • व्यापार समझौते अनिश्चितताओं को खत्म करते हैं, पूंजी सृजन में आती है तेजी: सेबी प्रमुख पांडेय
  • अदाणी समूह और लियोनार्डो भारत में हेलीकॉप्टर विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करेंगे

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Trending Stories

  • विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने महानिदेशक और 23 अधिकारी स्तर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
  • इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश जनवरी में लगातार दूसरे महीने घटकर 24,028 करोड़ रुपये
  • अमेरिका ने बांग्लादेश पर शुल्क घटाकर 19 प्रतिशत किया
  • वाहन खुदरा बिक्री जनवरी में 18 प्रतिशत बढ़ी
  • भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के तहत वाहन क्षेत्र में कोटा आधारित रियायत की पेशकश
  • TV9 Sites

  • TV9 Hindi
  • TV9Telugu.com
  • TV9 Marathi
  • TV9 Gujarati
  • TV9 Kannada
  • TV9 Bangla
  • TV9 English
  • News9 Live
  • Trends9
  • Tv9tamilnews
  • Assamtv9
  • Malayalamtv9
  • Money9 Sites

  • Money9 Hindi
  • Money9 English
  • Money9 Marathi
  • Money9 Telugu
  • Money9 Gujarati
  • Money9 Kannada
  • Money9 Bangla
  • Money9live
  • Topics

  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Stocks
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Crypto
  • Exclusive
  • Follow us

  • FaceBook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
  • Download App

  • play_store
  • App_store
  • Contact Us
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close