• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

एक्मे सोलर का जून तिमाही में शुद्ध लाभ उछलकर 131 करोड़ रुपये पर

कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में एक करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एक्मे सोलर का कुल राजस्व 72 प्रतिशत बढ़कर 584 करोड़ रुपये रहा. एक साल पहले की समान तिमाही में यह 340 करोड़ रुपये था.

  • Money9
  • Last Updated : July 25, 2025, 23:44 IST
  • Follow
Acme Solar Results
  • Follow

नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी एक्मे सोलर होल्डिंग्स का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 131 करोड़ रुपये हो गया. उच्च राजस्व और बेहतर परिचालन क्षमता के कारण लाभ बढ़ा है.

कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में एक करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एक्मे सोलर का कुल राजस्व 72 प्रतिशत बढ़कर 584 करोड़ रुपये रहा. एक साल पहले की समान तिमाही में यह 340 करोड़ रुपये था.

एक्मे सोलर के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मनोज कुमार उपाध्याय ने कहा, ‘हमें मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और सार्थक परिचालन प्रगति के साथ एक और मजबूत तिमाही की रिपोर्ट करते हुए गर्व हो रहा है. हमें अपनी दीर्घकालिक विकास यात्रा पर पूरा यकीन है और हम सभी संबंधित पक्षों को को स्थायी मूल्य देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’

कंपनी ने जून तिमाही में 350 मेगावाट की परियोजनाएं शुरू कीं. इसकी परिचालन क्षमता 2,890 मेगावाट है, जो वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही से 115.7 प्रतिशत अधिक है.

Published: July 25, 2025, 23:44 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • acme solar

Related

  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close