• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

अदाणी समूह AI सक्षम डेटा केंद्र विकसित करने के लिए करेगा 100 अरब डॉलर का निवेश

समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज ने बयान में कहा कि इस पहल से ‘सर्वर’ निर्माण, ‘क्लाउड’ मंच एवं सहायक उद्योगों में अतिरिक्त 150 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश होने की उम्मीद है। इससे भारत में 250 अरब डॉलर का अनुमानित एआई अवसंरचना परिवेश तैयार होगा।

  • Money9
  • Last Updated : February 17, 2026, 14:59 IST
  • Follow
श्रीलंका में अडानी के पवर्न ऊर्जा प्रोरेक्‍ट का विरोध
  • Follow

अदाणी समूह ने नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित अत्याधुनिक एआई सक्षम डेटा केंद्रों को 2035 तक विकसित करने के लिए 100 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की मंगलवार को घोषणा की। यह दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत ‘एनर्जी-कंप्यूट’ प्रतिबद्धताओं में से एक है।

समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज ने बयान में कहा कि इस पहल से ‘सर्वर’ निर्माण, ‘क्लाउड’ मंच एवं सहायक उद्योगों में अतिरिक्त 150 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश होने की उम्मीद है। इससे भारत में 250 अरब डॉलर का अनुमानित एआई अवसंरचना परिवेश तैयार होगा।

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, ‘‘ दुनिया एक ऐसी बुद्धिमत्ता क्रांति में प्रवेश कर रही है जो पिछली किसी भी औद्योगिक क्रांति से कहीं अधिक गहन है। ऊर्जा व कंप्यूटर के बीच सामंजस्य स्थापित करने में निपुण राष्ट्र ही आने वाले दशक को आकार देंगे।’’

उन्होंने कहा कि भारत नेतृत्व करने के लिए अद्वितीय स्थिति में है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अदाणी समूह में हम डेटा केंद्रों और हरित ऊर्जा में अपनी मजबूत नींव पर काम करते हुए भारत की प्रौद्योगिकी संप्रभुता पर केंद्रित पांच स्तरीय एआई ढांचे में विस्तार कर रहे हैं। एआई युग में भारत केवल उपभोक्ता नहीं रहेगा। हम बुद्धिमत्ता के विनिर्माता, विकासकर्ता एवं निर्यातक होंगे और हमें उस भविष्य में भागीदार होने पर गर्व है।’’

यह लक्ष्य अदाणीकॉनेक्स के दो गीगावाट राष्ट्रीय डेटा सेंटर मंच पर आधारित है, जिसका लक्ष्य पांच गीगावाट तक पहुंचना है। डेटा सेंटर क्षमता में दोगुने से अधिक की वृद्धि विशाखापत्तनम में देश का सबसे बड़ा गीगावाट-स्तरीय एआई डेटा सेंटर परिसर स्थापित करने के लिए गूगल के साथ और हैदराबाद तथा पुणे में इसी तरह की सुविधाएं स्थापित करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ हाल ही में हुए समझौतों पर आधारित है।

बयान में विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा गया, ‘‘ अदाणी समूह समूचे भारत में बड़े पैमाने पर परिसर स्थापित करने को इच्छुक अन्य प्रमुख कंपनियों के साथ बातचीत कर रहा है।’’

अदाणी समूह उच्च-प्रदर्शन वाले एआई ‘वर्कलोड’ और अगली पीढ़ी के डिजिटल कॉमर्स को समर्थन देने के लिए दूसरा एआई डेटा सेंटर विकसित करने के लिए फ्लिपकार्ट के साथ सहयोग को भी बढ़ा रहा है।

Published: February 17, 2026, 14:59 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Adani

Related

  • भारत में नई ‘पैकिंग’ में नजर आएगा लेज़
  • छोटे उद्यमों के लिए समय पर कर्ज उपलब्धता में सुधार लाना प्राथमिकता: आरबीआई गवर्नर
  • एआई इम्पैक्ट समिट: वैश्विक संवाद के लिए तैयार है भारत
  • लोढ़ा डेवलपर्स ने 294 करोड़ रुपये में पुणे की एसआरपीएल में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी
  • भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के अप्रैल में लागू होने की संभावना: अधिकारी
  • चालू वित्त वर्ष के पहले 10 माह में देश ने 50 गीगावाट से अधिक बिजली क्षमता जोड़ी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close