• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

इस बार अच्छी रहेगी पैदावार, अच्छे मानसून से सरकार की बढ़ी उम्मीद

कृषि मंत्रालय के अनुमान के मुताबिक, अच्छे मानसून के कारण 2024-25 के इस खरीफ सीजन में 119.93 मिलियन टन चावल का उत्पादन होने की संभावना है

  • Money9
  • Last Updated : November 5, 2024, 19:47 IST
  • Follow
इस बार अच्‍छी रहेगी पैदावार
  • Follow
इस साल देश में मानसून ने बेहतर प्रदर्शन किया है. मानसून में अच्छी बारिश के कारण इस साल खेती की पैदावार बेहतर होने की संभावना है. इस मानसून में कई स्थानों पर उम्मीद से अधिक बारिश हुई है, जिससे किसानों के लिए यह साल फायदेमंद रहने वाला है. सरकार ने भी इस बार अच्छी पैदावार की संभावना जताई है. उम्मीद की जा रही है कि चावल से लेकर मोटे अनाज तक इस साल जमकर पैदावार होगी, जिससे किसानों के साथ-साथ आम लोगों को भी राहत मिलेगी.

कितना होगा उत्पादन

कृषि मंत्रालय ने इस साल अच्छे उत्पादन की संभावना जताई है. कृषि मंत्रालय के अनुमान के मुताबिक, अच्छे मानसून के कारण 2024-25 के इस खरीफ सीजन में 119.93 मिलियन टन चावल का उत्पादन होने की संभावना है, जो पिछले साल से 6.67 मिलियन टन अधिक है. मोटे अनाजों में मक्का का उत्पादन 2024-25 खरीफ सीजन में 24.54 मिलियन टन होने की संभावना है, जो पिछले साल के 22.24 मिलियन टन से अधिक है. वहीं, ज्वार का उत्पादन 2.19 मिलियन टन और बाजरा का उत्पादन 9.37 मिलियन टन रहने की संभावना है. मोटे अनाज के उत्पादन में पिछले साल की तुलना में थोड़ी गिरावट रहने की संभावना है. पिछले साल इस अवधि में 56.93 मिलियन टन के मुकाबले इस साल 37.81 मिलियन टन उत्पादन रहने का अनुमान है. लेकिन मंत्रालय का अनुमान है कि पिछले साल की तुलना में कुल अनाज का उत्पादन इस बार अधिक रहेगा. कृषि मंत्रालय के अनुसार, इस साल 164.70 मिलियन टन अनाज का उत्पादन होने की उम्मीद है, जो पिछले साल के 155.76 मिलियन टन से अधिक रहेगा. अगर दाल की बात करें तो इस साल दाल का उत्पादन 6.95 मिलियन टन रहने की संभावना है, जबकि तिलहन का उत्पादन भी अधिक रहने वाला है. तिलहन का उत्पादन पिछले साल 24.16 मिलियन टन के मुकाबले इस बार 25.74 मिलियन टन होने की उम्मीद है. दालों और तिलहन की घरेलू मांग को पूरा करने के लिए भारत आयात पर निर्भर रहता है. नगदी फसलों में गन्ने के उत्पादन में कमी आने की संभावना है, जो पिछले साल के 453.15 मिलियन टन से घटकर 439.93 मिलियन टन रहने का अनुमान है. कृषि मंत्रालय ने पहली बार डिजिटल कृषि मिशन के तहत डिजिटल फसल सर्वेक्षण (DCS) डेटा का इस्तेमाल करके यह अनुमान लगाया है.
Published: November 5, 2024, 19:47 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • agriculture ministry

Related

  • भारत का दूध उत्पादन 2025 में बढ़कर हुआ 24.7 करोड़ टन
  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close