• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

बीएससी में प्रवेश के लिए 12वीं में कृषि विषय को मान्यता देने पर कृषि विश्वविद्यालय सहमत

कृषि विषय के साथ अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों की लंबे समय से यह शिकायत थी कि उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाता था, क्योंकि अधिकांश विश्वविद्यालय केवल भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान तीन विषयों वाले संयोजन के छात्रों को ही दाखिला देते हैं.

  • Money9
  • Last Updated : October 3, 2025, 23:38 IST
  • Follow
  • Follow

कृषि विश्वविद्यालयों ने आईसीएआर कोटे के तहत 3,121 सीटों पर बीएससी (कृषि) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कृषि विषय को कक्षा 12वीं के पात्रता मानदंड में शामिल करने पर सहमति दी है. आईसीएआर कोटा देश के 50 कृषि विश्वविद्यालयों की कुल सीटों का 20 प्रतिशत है, जिसमें प्रवेश भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से होता है.

कृषि विषय के साथ अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों की लंबे समय से यह शिकायत थी कि उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाता था, क्योंकि अधिकांश विश्वविद्यालय केवल भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान तीन विषयों वाले संयोजन के छात्रों को ही दाखिला देते हैं.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘यह निर्णय देश भर के छात्रों के लिए प्रवेश के अवसर सुलभ और समान बनाएगा. यह प्रणाली 2025-26 से लागू होगी और लगभग 3,000 छात्रों को सीधे लाभ मिलेगा.’

आईसीएआर के महानिदेशक एम एल जाट ने बताया कि अधिकांश कृषि विश्वविद्यालयों ने कक्षा 12वीं के पात्रता मानदंड में कृषि विषय को शामिल करने पर सहमति दे दी है. 50 विश्वविद्यालयों में से 42 ने कृषि, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान (एबीसी) संयोजन को, जबकि तीन ने भौतिकी, रसायन और कृषि (पीसीए) संयोजन को मान्यता दी है.

शेष पांच विश्वविद्यालयों ने आश्वासन दिया है कि वे 2026-27 शैक्षणिक सत्र से कक्षा 12वीं के लिए प्रवेश पात्रता मानदंड में कृषि को एक विषय के रूप में शामिल करेंगे.

Published: October 3, 2025, 23:38 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • BSE

Related

  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close