• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

एयरटेल की नेक्सट्रा ने एम्पिन के साथ अक्षय ऊर्जा सोर्सिंग समझौते को बढ़ाकर किया 200 मेगावाट

नेक्सट्रा ने बयान में कहा, ‘‘ नेक्सट्रा बाय एयरटेल और एएमपीआईएन एनर्जी ट्रांजिशन ने इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (आईएसटीएस) से जुड़े संयंत्रों के माध्यम से 125.65 मेगावाट सौर-पवन हाइब्रिड ऊर्जा से जुड़े एक नए समझौते के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत किया है।’’

  • Money9
  • Last Updated : July 28, 2025, 15:06 IST
  • Follow
  • Follow

एयरटेल की अनुषंगी कंपनी नेक्सट्रा ने एम्पिन एनर्जी के साथ एक नए समझौते के तहत 125.65 मेगावाट अतिरिक्त अक्षय ऊर्जा हासिल करने की सोमवार को घोषाणा की।

इसके साथ ही दोनों कंपनियों के बीच कुल नवीकरणीय ऊर्जा साझेदारी 200 मेगावाट से अधिक हो गई है।

नेक्सट्रा ने बयान में कहा, ‘‘ नेक्सट्रा बाय एयरटेल और एएमपीआईएन एनर्जी ट्रांजिशन ने इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (आईएसटीएस) से जुड़े संयंत्रों के माध्यम से 125.65 मेगावाट सौर-पवन हाइब्रिड ऊर्जा से जुड़े एक नए समझौते के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत किया है।’’

इससे पहले, कंपनी ने एम्पिन से करीब 75 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा प्राप्त करने के लिए दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे।

नेक्सट्रा बाय एयरटेल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आशीष अरोड़ा ने कहा, ‘‘ यह उपलब्धि हमारी सुविधाओं को टिकाऊ ढंग से संचालित करने, विश्वसनीयता बढ़ाने और जलवायु पर ठोस प्रभाव सुनिश्चित करने के लिए आईएसटीएस समर्थित स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग करने में हमारी अग्रणी स्थिति को दर्शाती हे।’’

एम्पिन एनर्जी ट्रांजिशन के संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पिनाकी भट्टाचार्य ने कहा कि यह साझेदारी दिखाती है कि अपनी समूचे भारत में फैली हुई पहुंच और अंतर-राज्यीय व अंतर-राज्यीय नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों के बेहतरीन मेल से हम किसी भी ग्राहक को उनकी ऊर्जा की लगभग सारी जरूरतें इन्हीं स्रोतों से पूरी करने में मदद कर सकते हैं।

Published: July 28, 2025, 15:06 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • solar energy

Related

  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close