• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

अंबुजा सीमेंट के बोर्ड ने एसीसी, ओरिएंट सीमेंट के विलय को मंजूरी दी

कंपनी ने कहा, ''इन सुधारों से लाभप्रदता में वृद्धि होगी, क्षमता विस्तार को समर्थन मिलेगा और दीर्घकालिक रूप से शेयरधारकों को बेहतर प्रतिफल मिलेगा.''

  • Money9
  • Last Updated : December 22, 2025, 22:42 IST
  • Follow
  • Follow

अदाणी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट के निदेशक मंडल ने सोमवार को अपनी अनुषंगी इकाइयों एसीसी लिमिटेड और ओरिएंट सीमेंट का कंपनी में विलय करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी.

अंबुजा सीमेंट ने एक बयान में कहा कि इस विलय से परिचालन दक्षता बढ़ेगी, विनिर्माण एवं लॉजिस्टिक क्षमताओं का अधिकतम इस्तेमाल होगा और पूंजी का अधिक प्रभावी इस्तेमाल संभव हो सकेगा.

कंपनी ने कहा, ”इन सुधारों से लाभप्रदता में वृद्धि होगी, क्षमता विस्तार को समर्थन मिलेगा और दीर्घकालिक रूप से शेयरधारकों को बेहतर प्रतिफल मिलेगा.”

बयान के मुताबिक, दोनों कंपनियों के विलय से नेटवर्क, ब्रांडिंग और बिक्री संवर्धन से जुड़े खर्चों को तर्कसंगत बनाया जा सकेगा. इससे लागत कम होगी और प्रति टन कम से कम 100 रुपये तक मार्जिन में सुधार होने की उम्मीद है.

विलय से संरचनात्मक दोहराव खत्म होगा, प्रशासनिक लागत घटेगी और निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज व अधिक चुस्त बनेगी.

बयान में कहा गया, ”एसीसी, ओरिएंट, पन्ना और सांघी के साथ अलग से किसी समझौते की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि ये सभी अनुषंगी कंपनियां अंबुजा सीमेंट का अभिन्न हिस्सा बन जाएंगी.”

Published: December 22, 2025, 22:42 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • cement

Related

  • पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से तेल-तिलहन कीमतों में बढ़ोतरी जारी
  • गुरुग्राम: फर्जी जीएसटी पंजीकरण गिरोह का भंडाफोड़
  • सेबी ने कॉफी डे एंटरप्राइजेज और अधिकारियों पर 38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
  • जीएसटी संग्रह फरवरी में 8.1 प्रतिशत बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा
  • होंडा कार्स इंडिया की फरवरी में बिक्री 30.11 प्रतिशत घटकर 7,212 इकाई रही
  • अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान एफडीआई 18 प्रतिशत बढ़कर 47.87 अरब डॉलर पर

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close