• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

BALCO ने भारत के सबसे बड़े स्मेल्टर से पहली धातु का उत्पादन किया

बाल्को के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और निदेशक राजेश कुमार ने कहा, ‘‘मिलियन टन क्लब में शामिल होने के साथ, बाल्को भारत की आत्मनिर्भरता की यात्रा में एक नया अध्याय लिख रही है।’’

  • Money9
  • Last Updated : October 12, 2025, 16:23 IST
  • Follow
Ambit Capital sees similarities between current metals developments and trends in Indian specialty chemicals post 2014
  • Follow

वेदांता एल्युमीनियम की इकाई भारत एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (बाल्को) ने देश के सबसे बड़े 525 किलो एम्पीयर (केए) स्मेल्टर से पहली धातु का उत्पादन करके भारत के एल्युमीनियम क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने यह जानकारी दी।

कंपनी ने बयान में कहा कि यह सफलता बाल्को की मौजूदा 10 लाख टन सालाना विस्तार परियोजना के तहत एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही यह एल्युमीनियम प्रगलन प्रौद्योगिकी में एक नया राष्ट्रीय मानक स्थापित करती है। बाल्को संयंत्र छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित है।

बयान में कहा गया कि 525 केए प्रगालक तकनीकी प्रगति में एक बड़ी छलांग का प्रतिनिधित्व करता है, जिसने 378 केए के पिछले भारतीय मानक को पीछे छोड़ दिया है।

बयान में कहा गया कि यह उपलब्धि भारत की एल्युमीनियम आत्मनिर्भरता और औद्योगिक विकास को गति देने में बाल्को की भूमिका को रेखांकित करती है।

इस नई क्षमता के चालू होने के साथ बाल्को की कुल एल्युमीनियम उत्पादन क्षमता 10 लाख टन प्रति वर्ष तक पहुंच जाएगी, जिससे कंपनी ‘मिलियन टन क्लब’ के चुनिंदा वैश्विक उत्पादकों में शामिल हो जाएगी।

इस विस्तार के साथ बाल्को भारत के कुल एल्युमीनियम उत्पादन में 20 प्रतिशत से अधिक का योगदान देगी और देश की औद्योगिक प्रगति में अग्रणी भूमिका निभाएगी।

बाल्को के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और निदेशक राजेश कुमार ने कहा, ‘‘मिलियन टन क्लब में शामिल होने के साथ, बाल्को भारत की आत्मनिर्भरता की यात्रा में एक नया अध्याय लिख रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस विस्तार के जरिये हम न केवल घरेलू क्षमता को बढ़ा रहे हैं, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रहे हैं, संबद्ध उद्योगों को बढ़ावा दे रहे हैं और छत्तीसगढ़ तथा उसके बाहर आर्थिक वृद्धि को गति दे रहे हैं।’’

Published: October 12, 2025, 16:23 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • metal companies

Related

  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close