• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

बासमती चावल की कीमतों में बढ़ोतरी का भारत-पाक तनाव से कोई नाता नहीं: AIREA

बासमती चावल की किस्मों 1509 और 1718 के निर्यात मूल्य में मार्च से थोड़ी वृद्धि हुई है, जिसका कारण मांग में वृद्धि है न कि दोनों देशों के बीच जारी सैन्य तनातनी के कारण आपूर्ति में व्यवधान।

  • Money9
  • Last Updated : May 9, 2025, 15:16 IST
  • Follow
  • Follow

अखिल भारतीय चावल निर्यातक संघ (एआईआरईए) के अध्यक्ष सतीश गोयल ने शुक्रवार को कहा कि बासमती चावल की कीमतों में हालिया वृद्धि अधिक मांग के कारण हुई है और इसका भारत-पाकिस्तान से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि बासमती चावल की किस्मों 1509 और 1718 के निर्यात मूल्य में मार्च से थोड़ी वृद्धि हुई है, जिसका कारण मांग में वृद्धि है न कि दोनों देशों के बीच जारी सैन्य तनातनी के कारण आपूर्ति में व्यवधान।

गोयल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ बासमती की कीमतों में बढ़ोतरी भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के कारण नहीं हुई है। सऊदी अरब, ईरान और इराक से अधिक मांग के कारण कीमतों में मामूली वृद्धि हुई है।’’

उन्होंने कहा कि अभी तक व्यापार प्रभावित नहीं हुआ है और ऑर्डर सुचारू रूप से पूरे किए जा रहे हैं।

एआईआरईए के पूर्व अध्यक्ष विजय सेठिया ने कहा कि सितंबर 2024 में बासमती चावल, खास तौर पर 1509 किस्म की कीमत 62 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्च स्तर पर थी। उसके बाद, मुख्य रूप से अधिक फसल की आवक के कारण कीमतों में गिरावट आई। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में 1509 धान के साथ-साथ अन्य बासमती किस्मों की बड़ी आवक के कारण कीमतों पर दबाव पड़ा।

फरवरी तक 1509 धान किस्म की कीमतें 52 रुपये प्रति किलोग्राम थीं। हालांकि, मार्च में मांग बढ़ने से कीमतें थोड़ी बढ़कर 58 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि कीमतें अब भी सितंबर 2024 के स्तर से नीचे हैं।

सेठिया ने कहा, ‘‘ इसका दोनों देशों के बीच जारी तनाव से कोई लेना-देना नहीं है।’’

भारत ने 2024-25 में लगभग 60 लाख टन बासमती चावल का निर्यात किया, जबकि पाकिस्तान ने करीब 10 लाख टन का निर्यात किया था।

Published: May 9, 2025, 15:16 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • basmati rice

Related

  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close