• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

चीन के AI DeepSeek के कमाल से अमेरिका में मची खलबली, ट्रंप ने फिर दे डाली टैरिफ लगाने की धमकी

संबोधन में रिपब्लिकन सदस्यों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही विदेशी फार्मा, कंप्यूटर चिप्स और मेटल पर टैरिफ लगाने जा रहे हैं. ट्रंप का कहना है कि इस इस कदम से अमेरिका के पास इन अहम वस्तुओं का प्रोडक्शन वापस आ सकेगा.

  • Money9
  • Last Updated : January 28, 2025, 11:15 IST
  • Follow
AI
  • Follow

Donald Trump calls for Tariff on Metal, PC Chips amid DeepSeek: अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टैरिफ वाली धमकी को दोबारा दोहराते हुए नई बात कह दी है. दरअसल अपने एक संबोधन में रिपब्लिकन सदस्यों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही विदेशी फार्मा, कंप्यूटर चिप्स और मेटल पर टैरिफ लगाने जा रहे हैं. सेमीकंडक्टर को लेकर ट्रंप की चेतावनी तब आई जब चीनी एआई कंपनी डीपसीक ने अमेरिका में खलबली मचा दी. ट्रंप के अनुसार, सरकार की इस कदम से अमेरिका के पास इन जरूरी वस्तुओं का उत्पादन वापस से आ सके.

क्या कहा ट्रंप ने?

सोमवार, 27 जनवरी को मियामी में हाउस ऑफ रिपब्लिकन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, “भविष्य में हम कंप्यूटर चिप्स, सेमीकंडक्टर और फार्मास्यूटिकल्स के विदेशी प्रोडक्शन पर टैरिफ लगाने जा रहे हैं ताकि इन जरूरी वस्तुओं का उत्पादन यूनाइटेड नेशन ऑफ अमेरिका में वापस आ सके.” इससे इतर, ट्रंप ने स्टील, एल्यूमीनियम और कॉपर पर भी टैरिफ लगाने की बात पर भी जोर दिया. इसके साथ ट्रंप ने ये भी कहा कि टैरिफ से बचने वाली कंपनियों को अपने ऑपरेशन को अमेरिका में शुरू करना होगा.

AI DeepSeek को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?

वहीं दूसरी ओर सेमीकंडक्टर टैरिफ पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फरमान तब आया जब चीनी AI DeepSeek ने अमेरिका में खलबली मचा दी थी. चीनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप डीपसीक ने वॉल स्ट्रीट पर बड़े पैमाने पर बिकवाली शुरू कर दी जिसके बाद अमेरिकी एनवीडिया कंपनी के मार्केट कैपिटल से अरबों डॉलर का सफाया हो गया.

इसको लेकर ट्रंप ने कहा, चीनी कंपनी डीपसीक का आना हमारे बिजनेस के लिए बड़ी चेतावनी है. हमें इससे आगे निकलने के लिए कम्पटीशन पर पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा. दूसरी ओर ट्रंप ने डीपसीक की प्रगति को पॉजिटिव बताया साथ ही उनकी सफलता अच्छी है क्योंकि आपको ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना पड़ता है.

ट्रंप ने कहा, “मैं चीन और वहां की कुछ कंपनियों के बारे में पढ़ रहा हूं जिनमें से एक कंपनी विशेष रूप से एआई की तेज और कम खर्चीली मेथल लेकर आ रही है. ये अच्छा है क्योंकि आपको ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना पड़ता है.”

Published: January 28, 2025, 11:15 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • deepseek

Related

  • भारत का दूध उत्पादन 2025 में बढ़कर हुआ 24.7 करोड़ टन
  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close