• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

कोल इंडिया की अनुषंगी बीसीसीएल, एक्वस को आईपीओ लाने के लिए सेबी की मंजूरी

बीसीसीएल का निर्गम पूरी तरह बिक्री पेशकश के रूप में है. उसकी मूल सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) 46.5 करोड़ शेयरों की पेशकश करेगी. इसमें कोई नया निर्गम शामिल नहीं है.

  • Money9
  • Last Updated : September 22, 2025, 23:22 IST
  • Follow
  • Follow

कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) और अनुबंध पर उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं तथा एयरोस्पेस पुर्जे बनाने वाली कंपनी एक्वस को अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है.

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सोमवार को यह जानकारी दी गई.

बीसीसीएल ने आईपीओ के लिए जून में अपने मसौदा पत्रों के साथ सेबी से संपर्क किया था. दूसरी ओर एक्वस ने उसी महीने गोपनीय मार्ग से लगभग 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाने के लिए आवेदन किया था.

दोनों कंपनियों को 18 और 19 सितंबर के बीच सार्वजनिक निर्गम के लिए सेबी की टिप्पणियां मिलीं, जिसका अर्थ आईपीओ के लिए हरी झंडी मिलना है.

बीसीसीएल का निर्गम पूरी तरह बिक्री पेशकश के रूप में है. उसकी मूल सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) 46.5 करोड़ शेयरों की पेशकश करेगी. इसमें कोई नया निर्गम शामिल नहीं है.

एक्वस के सार्वजनिक निर्गम में ताजा निर्गम और बिक्री प्रस्ताव दोनों हैं.

Published: September 22, 2025, 23:22 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • IPO

Related

  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close