• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

कोल इंडिया श्रमिकों की अनुग्रह राशि 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करेगी: मंत्री

इसके अलावा एक ऐतिहासिक कदम के तहत कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) देश की आजादी के बाद पहली बार चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सहित अपने सभी कर्मचारियों के लिए वर्दी लागू करेगी।

  • Money9
  • Last Updated : September 12, 2025, 15:12 IST
  • Follow
  • Follow

केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि देश की सबसे बड़ी खनन कंपनी कोल इंडिया ने खदान दुर्घटना की स्थिति में श्रमिकों की अनुग्रह राशि को मौजूदा 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का फैसला किया है।

इसके अलावा एक ऐतिहासिक कदम के तहत कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) देश की आजादी के बाद पहली बार चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सहित अपने सभी कर्मचारियों के लिए वर्दी लागू करेगी।

रेड्डी ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ”कोल इंडिया ने 17 सितंबर से श्रमिकों की अनुग्रह राशि (खदान दुर्घटना की स्थिति में) को मौजूदा 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का फैसला किया है। इस दिन विश्वकर्मा दिवस है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भी है।”

उन्होंने कहा, ”एक और बड़े फैसले के तहत कोल इंडिया ने अनुशासन और एकता की संस्कृति सुनिश्चित करने के लिए आजादी के बाद पहली बार 17 सितंबर से अपने सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों, अधिकारियों और सीएमडी (चेयरमैन और प्रबंध निदेशक) के साथ ही एमडीओ (खान विकासकर्ता और परिचालक) के कर्मचारियों के लिए वर्दी लागू करने का फैसला किया है।”

इस अवसर पर कोल इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पी एम प्रसाद भी उपस्थित थे।

रेड्डी ने कहा कि कोल इंडिया 17 सितंबर से अपने कर्मचारियों के लिए एक करोड़ रुपये और संविदा कर्मचारियों के लिए 40 लाख रुपये का अतिरिक्त (दुर्घटना) बीमा भी देगी।

मंत्री ने कहा कि भारत कोयले के आयात पर निर्भरता कम करने के लिए प्रतिबद्ध है, और सरकार ने पिछले साल इस कोयले के आयात में कटौती करके 60,000 करोड़ रुपये की बचत की है।

उन्होंने कहा कि सरकार कोयला क्षेत्र में और अधिक सुधारों के लिए भी प्रतिबद्ध है, साथ ही कारोबारी सुगमता और ब्लॉक नीलामी में पारदर्शिता लाने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।

मंत्री ने कहा, ”महत्वपूर्ण खनिजों की खोज के लिए सरकार 32,000 करोड़ रुपये के राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन को लागू कर रही है।” उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों को इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ”अब तक हमने अर्जेंटीना और जाम्बिया में खोज कार्य शुरू कर दिए हैं।”

Published: September 12, 2025, 15:12 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • amount

Related

  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close