• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

हिंडनबर्ग के बाद कांग्रेस ने सेबी चीफ को घेरा, पवन खेड़ा ने माधबी पुरी पर लगाए ये आरोप

पवन खेड़ा ने कहा कि बुच, सेबी की सदस्य रहते हुए भी आईसीआईसीआई बैंक से वेतन लेती रहीं, जो उनके अनुसार सार्वजनिक सेवा में नैतिकता और जवाबदेही का गंभीर उल्लंघन है

  • Money9
  • Last Updated : September 2, 2024, 13:16 IST
  • Follow
कांग्रेस ने सेबी चीफ पर लगाए ये आरोप
  • Follow

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच इनदिनों काफी चर्चाओं में हैं. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में जहां उनकी ओर से सभी जानकारियों को साझा न करने का आरोप लगा है, तो वहीं अब उनकी ईमानदारी को लेकर देश में भी सवाल उठाने लगे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्‍ता पवन खेड़ा ने सोमवार को सेबी चीफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं. खेड़ा का कहना है कि बुच, सेबी की सदस्य रहते हुए भी आईसीआईसीआई बैंक से वेतन लेती रहीं, जो उनके अनुसार सार्वजनिक सेवा में नैतिकता और जवाबदेही का गंभीर उल्लंघन है.

खेड़ा ने सेबी के वजूद पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बाजार नियामक को निष्पक्षता और स्वतंत्रता बनाए रखनी चाहिए. उन्‍होंने सेबी पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि जब सेबी के प्रमुख को आईसीआईसीआई बैंक जैसी निजी संस्था से वेतन मिल रहा है, तो कोई निष्पक्ष रेगुलेशन की कैसे उम्‍मीद कर सकता है. उन्होंने नियामक संस्था में पारदर्शिता कायम करने पर जोर दिया.

सरकार को निशाने पर लिया कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने यह सभी आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए. उन्होंने इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी हमला बोला. खेड़ा ने कहा कि सेबी की भूमिका शेयर बाजार को रेगुलेट करना है, जहां हम सभी अपना पैसा लगाते हैं. इसकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है. ऐसे में सेबी के अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है यह एक अहम बात है. माधबी पुरी बुच की नियुक्ति सरकार के अधीन हुई. ऐसे में उन्‍हें कैसे नहीं पता कि बुच 2014 से 2017 के बीच आईसीआईसीआई बैंक से 16 करोड़ 80 लाख रुपए की नियमित सैलरी ले रही थीं. कांग्रेस नेता ने नियामक की भूमिकाओं में हितों के टकराव को रोकने के लिए सख्त सुरक्षा उपायों की मांग की है.

Published: September 2, 2024, 13:16 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Madhabi Puri Buch

Related

  • भारत का दूध उत्पादन 2025 में बढ़कर हुआ 24.7 करोड़ टन
  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close