• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

सस्ते घर की है तलाश? DDA दे रहा है सुनहरा मौका, ऐसे करें अप्‍लाई

जो लोग घर लेना चाहते हैं वो 10 सितंबर को 11 बजे से अपना फ्लैट बुक कर सकते हैं. डीडीए द्वारा तीन श्रेणियों में 40,000 से अधिक फ्लैटों की पेशकश की जा रही है

  • Money9
  • Last Updated : August 23, 2024, 17:12 IST
  • Follow
  • Follow

अगर आप दिल्ली में घर खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) इसके लिए शानदार मौका लेकर आया है. डीडीए ने 11 लाख रुपये में 40,000 से अधिक फ्लैटों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ये फ्लैट नरेला, रोहिणी, सिरसपुर, रामगढ़ और लोकनायकपुरम में उपलब्ध हैं. जो लोग घर लेना चाहते हैं वो 10 सितंबर को 11 बजे से अपना फ्लैट बुक कर सकते हैं. डीडीए द्वारा तीन श्रेणियों में 40,000 से अधिक फ्लैटों की पेशकश की जा रही है, जिसमें निम्न आय समूह, मध्यम आय समूह और उच्च आय समूह शामिल हैं.

DDA सस्ता घर हाउसिंग स्कीम 2024

इस योजना के तहत नरेला, रोहिणी, सिरसपुर, रामगढ़ कॉलोनी और लोकनायकपुरम के कई भागों में LIG और EWS के तहत लगभग 34,177 यूनिट का वितरण किया जाएगा. अपार्टमेंट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा. EWS श्रेणी के लोगों के लिए परिवार की वार्षिक आय 10 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.

DDA जेनरल हाउसिंग स्कीम 2024

इसके तहत 5531 यूनिट हैं, जिनका मूल्य 29 लाख रुपये से शुरू होता है. इसमें जसोला, लोकनायकपुरम और नरेला शामिल हैं, जहां उच्च, मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं.

DDA द्वारका हाउसिंग स्कीम 2024

इसमें कुल 173 फ्लैट शामिल हैं.इसकी कीमत 1.28 करोड़ रुपये रहने वाली है.ये द्वारका के सेक्टर 14, 16बी और 19बी में स्थित हैं. इसमें भी उच्च, मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं.

क्या है पात्रता

आवेदक के पास पैन कार्ड होना चाहिए और वह भारत का नागरिक होना चाहिए. EWS फ्लैट्स के लिए आवेदन करने वालों की पारिवारिक आय 10 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. EWS को छोड़कर, अन्य श्रेणियों के लिए आय का कोई मानदंड नहीं है.

कैसे करें आवेदन

सबसे पहले आप डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. पैन और अन्य विवरण भरकर लॉगिन आईडी तैयार करें. उसके बाद वही विवरण डालकर लॉगिन करें. आपको 2500 रुपये देकर, जिसमें जीएसटी भी शामिल है, पंजीकरण करना होगा. यहां ध्यान देने वाली बात है कि ये 2500 रुपये वापस नहीं होंगे. अगर आपने दिवाली स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2023 के FCFS के चरण 4 में पंजीकरण करवा रखा है, तो आपको दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है. आपको ऑनलाइन भुगतान करना होगा और बुकिंग राशि जमा करने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा.

Published: August 23, 2024, 17:12 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • DDA scheme

Related

  • भारत का दूध उत्पादन 2025 में बढ़कर हुआ 24.7 करोड़ टन
  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close