• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

Lay’s के इस चिप्स में पाया गया जानलेवा एलर्जेन, कंपनी ने वापस मंगाए हजारों पैकेट

Lay’s Potato Chips: चिप्स से गंभीर स्वास्थ्य परिणाम या यहां तक कि इससे मौत होने का भी खतरा है. इस समस्या की पहचान तब हुई जब एक कंज्यूमर ने प्रोडक्ट में दूध की मौजूदगी के बारे में लेज को सचेत किया. पेप्सिको की सब्सिडियरी कंपनी फ्रिटो-ले लेज आलू चिप्स बनाती है.

  • Money9
  • Last Updated : January 30, 2025, 12:10 IST
  • Follow
  • Follow

Lay’s Potato Chips: लेज ने अमेरिका में अपने हजारों क्लासिक आलू चिप्स को वापस मंगाने का आदेश जारी किया है. क्योंकि कंपनी को पता चला है कि कुछ बैग में एक अघोषित एलर्जेन है, जो कुछ व्यक्तियों के लिए जानलेवा हो सकता है. 27 जनवरी, 2025 को की गई इस घोषणा को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने क्लास 1 रिकॉल के रूप में कैटेगराइज्ड किया है. इसका मतलब है कि चिप्स से गंभीर स्वास्थ्य परिणाम या यहां तक कि इससे मौत होने का भी खतरा है. इस रिकॉल के जरिए 13-औंस लेज क्लासिक आलू चिप्स के 6,344 बैग को वापस मंगाया गया है, जो ओरेगन और वाशिंगटन में रिटेल और ऑनलाइन स्टोर पर बेचे जाते हैं.

कैसे हुआ खुलासा?

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, इस समस्या की पहचान तब हुई जब एक कंज्यूमर ने प्रोडक्ट में दूध की मौजूदगी के बारे में लेज को सचेत किया, जो एक प्रमुख एलर्जेन है जिसके बारे में पैकेट पर जानकारी नहीं दी गई है. दूध से एलर्जी या गंभीर संवेदनशीलता वाले लोगों के लिए, इन चिप्स का सेवन करने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं या मृत्यु हो सकती है.

कंपनी की तरफ से कहा गया कि ग्राहकों से आग्रह किया जाता है कि वे अपने बैग पर 11 फरवरी, 2025 की गारंटीड फ्रेश डेट और 6462307 या 6463307 से शुरू होने वाले मैन्युफैक्चरिंग कोड की जांच करें. जिन चिप्स के पैकेट में एलर्जेन पाया गया है, उन्हें ओरेगन और वाशिंगटन में डिस्ट्रीब्यूट किया गया था. ये 3 नवंबर, 2024 से खरीद के लिए उपलब्ध थे.

तुरंत फेकने की सलाह

फ्रिटो-ले के एक बयान के अनुसार, अभी तक किसी भी प्रकार की एलर्जी की रिपोर्ट नहीं मिली है और लेज के किसी अन्य प्रोडक्ट, स्वाद, साइज या वैरायटी पैक पर इस रिकॉल का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. क्लासिक आलू चिप्स का रिकॉल को खाद्य उत्पादों में अघोषित एलर्जी की एक बड़ी समस्या के रूप में देखा जा रहा है. हाल ही में ग्रैनोला बार, पैनकेक मिक्स और सॉस को FDA द्वारा दुकानों से हटा लिया गया है. कहा गया है कि जिन उपभोक्ताओं ने लेज क्लासिक पोटैटो चिप्स के प्रभावित बैग खरीदे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे उन्हें तुरंत फेंक दें.

कौन सी कंपनी बनाती है लेज चिप्स?

पेप्सिको की सब्सिडियरी कंपनी फ्रिटो-ले लेज आलू चिप्स बनाती है. फ्रिटो-ले चीटोस, डोरिटोस और टोस्टिटोस सहित अन्य स्नैक फूड भी बनाती है. फ्रिटो-ले का गठन 1961 में हुआ था जब एच.डब्ल्यू. ले एंड कंपनी और फ्रिटो कंपनी का विलय हुआ था. 1965 में फ्रिटो-ले का पेप्सी-कोला के साथ विलय हो गया और पेप्सिको का गठन हुआ. फ्रिटो-ले दुनिया की सबसे बड़ी स्नैक फ़ूड कंपनी है, जो ग्लोबल स्तर पर डिस्ट्रीब्यूशन करती हैं.

Published: January 30, 2025, 12:04 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • food items
  • lays chips

Related

  • भारत में नई ‘पैकिंग’ में नजर आएगा लेज़
  • अदाणी समूह AI सक्षम डेटा केंद्र विकसित करने के लिए करेगा 100 अरब डॉलर का निवेश
  • छोटे उद्यमों के लिए समय पर कर्ज उपलब्धता में सुधार लाना प्राथमिकता: आरबीआई गवर्नर
  • एआई इम्पैक्ट समिट: वैश्विक संवाद के लिए तैयार है भारत
  • लोढ़ा डेवलपर्स ने 294 करोड़ रुपये में पुणे की एसआरपीएल में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी
  • भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के अप्रैल में लागू होने की संभावना: अधिकारी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close