• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

डिक्सन को चीन की कंपनी लॉन्गचियर के साथ संयुक्त उद्यम के लिए मिली सरकार की मंजूरी

यह संयुक्त उद्यम डिक्सन और लॉन्गचियर की सिंगापुर स्थित अनुषंगी कंपनी के बीच बनाया जाएगा।

  • Money9
  • Last Updated : July 25, 2025, 12:53 IST
  • Follow
  • Follow

डिक्सन टेक्नोलॉजीज को चीनी प्रतिद्वंद्वी लॉन्गचियर के साथ संयुक्त उद्यम (जेवी) स्थापित करने के लिए भारत सरकार से मंजूरी मिल गई है। शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी गई।

यह संयुक्त उद्यम डिक्सन और लॉन्गचियर की सिंगापुर स्थित अनुषंगी कंपनी के बीच बनाया जाएगा।

शेयर बाजार को 24 जून को दी गई जानकारी के अनुसार, ‘‘ डिक्सन को भारत में लॉन्गचियर के साथ एक संभावित संयुक्त उद्यम (जेवी) बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) से मंजूरी मिल गई है। इसके लिए डिक्सन और लॉन्गचियर के बीच आपसी सहमति से एक खाका तैयार किया जाएगा जिससे संयुक्त उद्यम कंपनी की कुल चुकता शेयर पूंजी का 74 प्रतिशत डिक्सन के पास और 26 प्रतिशत लॉन्गचियर के पास होगा।’’

डिक्सन संयुक्त उद्यमों के लिए कई चीनी कंपनियों से संपर्क कर रही है।

इसने मोबाइल फोन और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामानों में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण एवं बिक्री के लिए चीन की इलेक्ट्रॉनिक घटक कंपनियों चोंगकिंग युहाई प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड और कुनशान क्यू टेक्नोलॉजी की भारतीय इकाई के साथ अलग-अलग समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी चीन की स्मार्ट फोन विनिर्माता कंपनी वीवो के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने की दिशा में भी काम कर रही है।

Published: July 25, 2025, 12:52 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Dixon

Related

  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close