• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

फैबटेक टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को पहले दिन 70 प्रतिशत बोलियां मिलीं

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 77 प्रतिशत अभिदान मिला. खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) श्रेणी को 70 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ. गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए निर्धारित हिस्से को 46 प्रतिशत अभिदान मिला है.

  • Money9
  • Last Updated : September 29, 2025, 23:03 IST
  • Follow
  • Follow

फैबटेक टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को शेयर बिक्री के पहले दिन 70 प्रतिशत बोलियां मिलीं.

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 1,20,60,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 84,20,325 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं.

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 77 प्रतिशत अभिदान मिला. खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) श्रेणी को 70 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ. गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए निर्धारित हिस्से को 46 प्रतिशत अभिदान मिला है.

फैबटेक टेक्नोलॉजीज ने अपने 230 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 181-191 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है.

आरंभिक शेयर बिक्री एक अक्टूबर को समाप्त होगी.

कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से 1.2 करोड़ इक्विटी शेयरों का एक नया निर्गम है, जिसकी कीमत, मूल्य सीमा के ऊपरी छोर पर 230 करोड़ रुपये है.

आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण, अधिग्रहणों के माध्यम से जैविक विकास पहलों को आगे बढ़ाने और सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा.

Published: September 29, 2025, 23:03 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • IPO

Related

  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close